बदायूँ।पार्वती आर्य कन्या संस्कृत इंटर कॉलेज बदायूं के प्रबंधक आमोल शर्मा ने नवरात्र के पावन पर्व के उपलक्ष्य में विद्यालय परिसर में कन्या भोज का आयोजन किया।

जिसमें विद्यालय की कक्षा 1 से 12 तक की लगभग 1100 कन्याओं को भोजन कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य समस्त शिक्षिकाएं व कर्मचारी उपस्थित रहे व पुण्य कार्य में सभी का सहयोग रहा। इस कार्य में श्रीमती नेहा शर्मा ,अनुष्का शर्मा, अनन्या शर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया ।

























