सूत्रों के हवाले से खबर आरती के साथ ही बिल्सी विधानसभा से चुनाव का फूंका बिगुल।
बदायूँ।भाजपा के राष्ट्रीय नेता डीके भारद्वाज ने सपरिवार भाजपा जिलाध्यक्ष समेत सैकड़ों भाजपाइयों ने तीर्थनगरी कछला घाट में शुक्रवार की शाम को मां गंगा की महाआरती की।

















कछला गंगा घाट पर श्रीगंगा सेवा समिति द्वारा संचालित गंगा महाआरती का आज का आयोजन भाजपा के राष्ट्रीय नेता डीके भारद्वाज के सौजन्य से किया गया था। डीके भारद्वाज ने पत्नी वन्दना भारद्वाज के साथ विधि-विधान से मा गंगा की आरती की। आरती से पहले गंगा घाट पर विधि विधान के साथ गंगा पूजन किया,इसके बाद श्री गंगा आरती समिति की ओर से डीके भारद्वाज का हरि अग्रवाल, प्रतीश कुमार,किशन शर्मा,प्रदीप गोयल ने स्वागत एवं सम्मान कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर है कि प्रदेश एवं केंद्र में भाजपा संगठन और सरकार में मजबूत पकड रखने वाले भाजपा नेता डी के भारद्वाज ने बिल्सी विधान सभा से चुनावी बिगुल बजा दिया है
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता सपत्नीक, ब्रजप्रान्त के उपाध्यक्ष अशोक भारतीय,पंडित शारदाकांत ‘सीकू’ बदायूँ चैयरमेन दीपमाला गोयल,अमरीश गोयल,उसहैत के पूर्व चेयरमैन गौरव ‘गोल्डी’, शेखूपुर विधायक के मीडिया प्रभारी राहुल पाठक,गौरव भारद्वाज,पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हीरालाल कश्यप, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा,प्रमोद शर्मा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजुला शर्मा(मीनू पाठक),रीना पाठक,जिलाउपाध्यक्ष रश्मि शर्मा,वैष्णवी शर्मा,राहुल चौबे,अजय मिश्रा, लालन पांडेय, अशोक शर्मा ठेकेदार,उज्जवल गुप्ता, महेंद्र पाल सिंह, कुलदीप रस्तोगी, डॉ ए के वर्मा,शरद शंखधार, सौरभ शर्मा,समाजसेवी सचिन सूर्यवंशी,उद्योगपति हरि अग्रवाल, प्रतीश कुमार,बिल्सी से भाजपा नेता आदित्य माहेश्वरी, विवेक राठी,राकेश माहेश्वरी, नवल किशोर,अनिल उपाध्याय,पीयूष शाक्य,राहुल शर्मा,शेलेन्द्र शर्मा,गौरव वार्ष्णेय,प्रदीप वार्ष्णेय,उझानी से भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष राहुल शंखधार,व्यापारी नेता अवधेश वर्मा, शंकर,कथा व्यास प्रवीण शर्मा,प्रदीप गोयल, किशन शर्मा,संजीव गुप्ता,गिरीश पाल सिंह शिशोदिया,सहित सैकड़ों की संख्या में सुभचिंतक आरती में शामिल रहे।

























