होम राज्य उत्तर प्रदेश आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान का निधन,प्रदेश समेत जिले के...

आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के प्रधान का निधन,प्रदेश समेत जिले के आर्यजनो में शोक की लहर

  • कई वर्षों से प्रदेश की आर्यसमाजों का कर रहे थे नेतृत्व
  • शोकसभा कर दिबंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना

बदायूँ।आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ उत्तर प्रदेश के प्रधान डॉ धीरज सिंह का शुक्रवार देर शाम दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रदेश समेत जिले के आर्यजनो में शोक की लहर दौड़ गई। शानिबार को उनके गृह जनपद खुर्जा में उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा व आर्य समाज बदायूं के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार को शोकसभा आयोजित की गई जिसमें दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई ।

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के जिला प्रधान अनेक पाल सिंह ने कहा कि आर्य प्रतिनिधि सभा लखनऊ के दिवंगत प्रधान डॉ धीरज सिंह के नेतृत्व में इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों की आर्य समाजे व्यापक स्तर पर बेद प्रचार समेत अन्य कार्यक्रम संचालित कर रही थी लंबे समय से निष्क्रिय चल रही संस्थाएं भी सुचारू रूप से कार्य करने लगी थी।
जिला मंत्री नन्हे लाल कश्यप ने कहा कि आज हमने आर्य समाज का एक बड़ा पुरोधा खो दिया यह कमी अब कभी पूरी नही हो सकती डॉ धीरज सिंह के अभियान को उच्च शिखर पर ले जाना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश के अंतरंग सदस्य सुधीर कुमार कश्यप ने दिबगत प्रधान डॉ धीरज सिंह की कार्यशली व उनके द्वारा किए गए आर्य हित के कार्यों की चर्चा की।
शोक सभा में अंकित राठौर ,विकास सक्सेना, धर्मेंद्र आर्य ,प्रेम बाबू एडवोकेट, रतन लाल भारद्वाज,डॉ उमेश गौड़,पुनीत कश्यप ,योगेंद्र सागर, निखिल गुप्ता, अरुण राठौर, अभिषेक गुप्ता, प्रयाग सिंह ,विश्वनाथ मौर्य समेत मौजूद आर्य सदस्यो ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here