होम राज्य उत्तर प्रदेश वैश्विक पटल पर उभरें भारत के युवा, बनें टेक्नोफ्रेंडली: प्रो द्विवेदी

वैश्विक पटल पर उभरें भारत के युवा, बनें टेक्नोफ्रेंडली: प्रो द्विवेदी

टीएमयू के एफओईसीएस में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम -2021 का हुआ शुभारंभ

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड कम्प्यूटिंग साइंसेज़-एफओईसीएस में सभी प्रोग्राम्स के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए एफओईसीएस के सभागार में इंडक्शन प्रोग्राम- 2021 का शुभारंभ हुआ। इसका उद्घाटन एफओईसीएस के निदेशक प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने सभी नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं की मौजूदगी में किया। यह इंडक्शन प्रोग्राम बीटेक के छात्र-छात्राओं के लिए तीन सप्ताह और शेष प्रोग्राम्स के लिए दो सप्ताह तक चलेगा।

एफओईसीएस के निदेशक प्रो़ द्विवेदी बोले, संकल्प से ही सिद्धि होती है। आज विश्व में सबसे अधिक 65 प्रतिशत युवा भारत में हैं। हकीकत यह है, मौजूदा तीन दशकों का विकास तीन सौ बरसों पर भारी है। यह हमारे युवा मेधाशक्ति का ही परिणाम हैं। उन्होंने तकनीकी प्रगति के मौजूदा रुझानों, प्रौद्योगिकी के पहियों के साथ तालमेल रखने और तकनीकी चुनौतियों का सामना करने का उल्लेख किया। उन्होंने सुझाव दिया कि सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अपने दिमाग में कुछ सकारात्मक विशेषताओं को रखना चाहिए, जैसे लक्ष्य निर्धारित करें। कार्य में निपुणता के लिए प्रयास करें। सभी के साथ सद्भाव में रहें। उन्होंने नए छात्रों को सीख दी, आपको समय से विद्यालय आना है। सभी कक्षाओं में नियमित रूप से उपस्थित रहना है। नई टेक्नोलॉजी – डेटा साइंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, साइबर सिक्योरिटी इत्यादि को आत्मसात करके शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाएं । वैश्विक पटल पर भारत के युवा उभरें, टेक्नोफ्रेंडली बनें| इस दौरान मेंटर-मेंटी बुकलेट, आई-कार्ड, लाइब्रेरी फॉर्म के बारे में जानकारी दी गई। सीटीएलडी के ट्रेनर्स ने भी सॉफ्ट स्क्ल्सि और एप्टिटयूड पर व्याख्यान दिए। संचालन आस्था जैन और श्रुति मेहरा ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here