बदायूँ। ब्राह्मण समाज के कई संगठन कल होने जा रहे ब्राह्मण सम्मेलन में एक मंच पर नजर आयेंगे। बदायूँ में पहली बार इस तरह का सम्मेलन होने जा रहा है अभीतक अलग अलग संगठन अपने अलग अलग कार्यक्रम करते रहे हैं लेकिन एक मंच पर अनेक संगठन पहली बार इकट्ठा नजर आएंगे।यह सम्मेलन दातागंज से कई बार विधायक पद के प्रत्याशी रहे शैलेश पाठक की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
अगर यह सम्मेलन सफल रहा तो निश्चित ही बदायूँ में ब्राह्मण समाज को नई दशा और दिशा मिल शक्ति है।ब्राह्मण समाज के कई संगठनों के जिलाध्यक्षों ने इसे ब्राह्मण समाज की शक्ति का आगाज बताया है।
डॉ शैलेश पाठक ‘गुड्डू भैया’ की अध्यक्षता में कल 11:00 बजे नगला मंदिर के पास सुनीता मैरिज हॉल बदायूं मे कल होने जा रहे सम्मेलन में शैलेश पाठक ने समस्त ब्राह्मण व संगठनों के पदाधिकारियों व समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
कल होने जा रहे इस सम्मेलन पर सभी राजनीतिक दलों की नज़र भी टिक गई है, 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पूर्व इस बार सभी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को खुश कर अपने साथ लेने के लिये तमाम सम्मेलन आयोजित कर कार्यक्रम कर रहे हैं।ऐसे में बदायूँ के ब्राह्मणों का एक मंच पर आने से, सभी राजनीतिक दलों में बैचेनी पैदा कर दी है।

























