होम राज्य उत्तर प्रदेश ‘सोनम गुप्ता वेबफा है’ फ़िल्म की रिलीज पर बदायूं के कलाकारों एवं...

‘सोनम गुप्ता वेबफा है’ फ़िल्म की रिलीज पर बदायूं के कलाकारों एवं सहयोगियों ने मिल कर दी इक दूसरे को बधाई, बदायूं क्लब में एक साथ देखी फिल्म!

बदायूं। बदायूँ के लाल सौरभ त्यागी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘क्या सोनम गुप्ता वेबफा है’ कल ओटीटी प्लेटफार्म जी पर रिलीज हो गई। बदायूं क्लब बदायूँ में फिल्म के रिलीज होने के अवसर पर बदायूं के सिने कलाकारों एवं सहयोगियों ने मिल कर खुशी का इज़हार करते हुए एक दूसरे को बधाई देते हुए एलईडी पर फिल्म का आनंद लिया। सभी ने मुक्त कंठ से फिल्म की सराहना की। बताते चलें कि इस फ़िल्म की लगभग ढाई महीने बदायूं में शूट की गई थी।

फिल्म में बदायूं के विभिन्न ऐतिहासिक स्थान जामा मस्जिद, गुरुकुल, सूर्यकुण्ड, बड़े सरकार, घन्टा घर, बदायूं क्लब, आर्यसमाज चौक, पटियाली सराय, रामलीला मंच, उझानी, प्रोफेसर कॉलोनी, नई सराय, चूना मण्डी, हरसहायमल श्याम लाल सर्राफ की कोठी आदि स्थानों को दर्शाया गया है। फिल्म में बदायूं के कलाकारों के साथ-साथ बहुत से चिरपरिचित लोग दिखाई देंगे। जिसे देखने को लोग उत्सुक है। फिल्म के मुख्य कलाकार अभिनेता जस्सी गिल एवं अभिनेत्री सुरभि के साथ – साथ थियेटर के मझे हुये कलाकार विजय राज, अतुल श्रीवास्वत, सुरेखा सीकरी का रोल बहुत अहम है और सभी ने अपनी अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया है। फिल्म के गाने कर्णप्रिय हैं एवं खूब पॉपुलर हो रहे हैं।
इस अवसर पर उसहैत नगर पंचायज की चेयरमैन एवं सौरभ त्यागी की बहिन सैनरा वैश्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष उसहैत गौरव गुप्ता, क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष, अनूप रस्तोगी, दीपक सक्सेना, रविन्द्र मोहन सक्सेना, मनीष सिंघल, कुलदीप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, क्षितिज शंखधार, डॉ. सचिन गुप्ता, विकास आहूजा, नितिन गुप्ता, नरेश चन्द्र शंखधार, प्रतीश गुप्ता, सुमित मिश्रा, सोनरुपा विशाल, प्रीति आहूजा, रिचा अशेष, चारु शंखधार, रीतिका गुप्ता, जूही, सहित फिल्म में काम करने वाले कलाकार प्रशांत गुप्ता, आसिम पेन्टर, नंदकिशोर, इजहार अहमद, राजीव भारती, राजीव कश्यप, अनुराग कश्यप, राहुल सक्सेना, सिम्मी नाजिर, उवैस, रुपिन्दर सिंह, सुशील शर्मा, आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here