होम राज्य उत्तर प्रदेश नेहरू युवा केंद्र ने किया फिट इंडिया फ्रीडम रन के जागरूकता कार्यशाला...

नेहरू युवा केंद्र ने किया फिट इंडिया फ्रीडम रन के जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

बदायूँ ।देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ से आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में , युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश भर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में बुधवार को नेहरू युवा केंद्र बदायूँ द्वारा फिट इण्डिया फ्रीडम रन 2.0″ के व्यापक प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन राधा कृष्ण महाविद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। नेहरू युवा केन्द्र बदायूं द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ दिनेश यादव DYO, ने कहा कि हम सभी को इस तरह की गतिविधियों को दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। जिससे कि हम सभी मिलकर एक स्वस्थ भारत का निर्माण कर सके। इस अवसर पर प्रो.अवनीश सोलंकी, रवेन्द्र पाल सिंह, राहुल यादव, प्रो. सुनील कुमार, प्रधान संघ के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह,नीमा मिश्रा एवं अन्य युवाओं ने युवाओं को संबोधित कर फिट इण्डिया की सपथ ग्रहण कराई।इस अवसर पर फिट इंडिया के व्यापक प्रचार प्रसार करने वाले युवाओं को सम्मान स्वरूप प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here