होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू कोविड-19 हॉस्पिटल का डीएम ने किया औचक मुआयना संभावित कोविड थर्ड...

टीएमयू कोविड-19 हॉस्पिटल का डीएम ने किया औचक मुआयना संभावित कोविड थर्ड वेव के मद्देनजर परखी तैयारियां

थर्ड वेव की आहट के बीच जिला मजिस्ट्रेट श्री शैलेंद्र कुमार सिंह ने आज दोपहर टीएमयू कोविड-19 हॉस्पिटल का अचानक निरीक्षण किया।

उन्होंने इमरजेंसी, आईसीयू, एचडीयू, रेडियोलॉजी, ओपीडी, जनरल वार्ड के अलावा ऑक्सीजन प्लांट भी देखा। निरीक्षण के वक्त कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, गु्रप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन, एमजीबी श्री अक्षत जैन भी उपस्थित रहे। डीएम करीब आधा घंटा हॉस्पिटल में रहे। एसीएमओ श्री दीपक वर्मा भी उनके साथ थे। निरीक्षण के दौरान निदेशक प्रशासन श्री अभिषेक कपूर, नोडल अधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, निदेशक हॉस्पिटल पीएंडडी श्री विपिन जैन आदि भी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है, यूपी सरकार ने टीएमयू कोविड-19 हॉस्पिटल को लेवल-3 का दर्जा दे रखा है। हॉस्पिटल में मुरादाबाद मंडल के कोविड के गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। टीएमयू के फ्रंट वारियर्स और मेडिकल स्टाफ का समर्पण बेमिसाल है। टीएमयू कोविड-19 हॉस्पिटल फर्स्ट वेव में यूपी के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सर्वाधिक कोरोना पीड़ितों के उम्दा ट्रीटमेंट में पहला स्थान पा चुका है। सूबे के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी यह कहकर आला प्रबंधन को साधुवाद दे चुके हैं कि टीएमयू कोविड-19 हॉस्पिटल कोरोना में पहले दिन से ही सरकार के साथ खड़ा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here