कछला। बदायूँ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने आज भगीरथ नगर कछला के भागीरथ मन्दिर में त्रिद़डी स्वामी सँग पौधारोपण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया,
साथ ही भोले नाथ के दर्शन व जलाभिषेक कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।बताया जाता है कि भागीरथ नगर कछला में दुनिया का एक मात्र भागीरथ मन्दिर है । पूनम यादव ने त्रिद़डी स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर देश एवं प्रदेश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की ।इस शुभ अवसर पर आदित्य महेश्वरी, राहुल माहेश्वरी,रिषित यादव, सुरेन्द्र यादव समेत अनेको गंगा भक्त उपस्थित रहे।





























