होम राज्य उत्तर प्रदेश जिला बार के चुनाव में रचित गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित...

जिला बार के चुनाव में रचित गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित ,पहली बार 1 वोट से कोई प्रत्याशी जीता,कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 प्रत्याशियों की भी जीत की हुई घोषणा

  • तीसरे दिन हुई कोषाध्यक्ष पर जीत की घोषणा
  • कनिष्ठ कार्यकारिणी के 6 प्रत्याशियों की भी जीत की हुई घोषणा

बदायूं जिला बार एसोसियेशन के इतिहास में पहली बार किसी पद पर एक वोट को लेकर हार जीत हुई और परिणाम को लेकर 3 दिन तक चली जद्दोजहद के बाद आखिरकार सोमवार को कोषाध्यक्ष पद पर एक वोट से रचित गुप्ता के विजय होने की घोषणा की गई साथ ही 6 पदों पर विजयी हुए कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्यों की भी घोषणा की गई।

6 अगस्त को जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष ,वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ,महासचिव, संयुक्त सचिव प्रशासन, संयुक्त सचिव पुस्तकालय पद पर विजय हुए प्रत्याशियों की घोषणा की गई थी लेकिन कोषाध्यक्ष पद पर एक वोट का अंतर आ जाने तथा एक मतपत्र संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद- बाहर से आने के बाद उस पर जमकर विवाद हुआ जिसको लेकर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन बी डी मथुरिया व निर्वाचन अधिकारी होतराम वर्मा द्वारा मामले में सोमवार को निर्णय लेने का फैसला लिया था सोमवार को एल्डर कमेटी के चेयरमैन बीडी मथुरिया सदस्यगण महेंद्र पाल गुप्ता, प्रेमपाल सिंह ने सम्पूर्ण मामले में आयी आपत्ति का निस्तारण करते हुए 6 अगस्त को लिए गए फैसले पर मोहर लगाकर रचित गुप्ता को विजयी घोषित किया 6 अगस्त को जारी परिणाम के मुताबिक कोषाध्यक्ष पद पर रचित गुप्ता को 260 वोट मिले थे जबकि राजवीर सिंह को 259 ,राजेंद्र सिंह को 206 वोट मिले थे इसी बीच एक मतपत्र मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया हो जाने के बाद बाहर से लाया गया जिसको शामिल करने य‍ा न करने का बिबाद था । फिलहाल इस पूरे मामले का सोमवार को पटाक्षेप हो गया और रचित गुप्ता कोषाध्यक्ष पद पर विजयी घोषित हुए।

कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर 6 प्रत्याशी हुए विजयी

6 अगस्त को हुए चुनाव मे सभी प्रत्याशियों के विजयी होने की घोषणा होने के बाद कनिष्ठ कार्यकारिणी के पदों के लिए मतगणना देर रात हो जाने के कारण नहीं हो सकी ।
सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के पुस्तकालय कक्ष में कनिष्ठ कार्यकारिणी पद की मतगणना हुई जिसमें कोमेंद्र सिंह को 394, दिवाकर वर्मा को 392 ,पूनम राघव को 376 ,ओमपाल सिंह को 368 ,गौरव माहेश्वरी को 365 ,विनोद बाबू सक्सेना को 350 वोट मिले उक्त छह प्रत्याशी विजयी घोषित हुए जबकि एक अन्य प्रत्याशी शहैला नईम को 235 मिले जिस कारण वह कनिष्ठ कार्यकारिणी पद पर निर्वाचित नहीं हो सकी।
सोमवार को ही मतगणना में एल्डर कमेटी के साथ साथ निर्वाचन अधिकारी होतराम वर्मा, जिला बार के पूर्व अध्यक्ष इंद्रपाल गुप्ता, हरिओम शर्मा ,जितेंद्र वर्मा, सुदीप मिश्रा, रजत मथुरिया, धर्मेंद्र भदोरिया मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here