होम राज्य उत्तर प्रदेश RSS का जगत ब्लॉक में गुरु पूजन कार्यक्रम , स्वयंसेवकों ने भगवा...

RSS का जगत ब्लॉक में गुरु पूजन कार्यक्रम , स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने पुष्प अर्पित कर गुरु पूजन किया,शेखुपुर विधायक और ब्लॉक प्रमुख ने की शिरकत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से गुरु दक्षिणा कार्यक्रम का आयोजन जगत ब्लॉक में शेखूपर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य और ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य की मौजूदगी में में किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने समर्पण भाव से यथाशक्ति-यथाभक्ति के अनुसार भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए गुरु दक्षिणा किया। स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज के सामने पुष्प अर्पित कर गुरु पूजन भी किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जगतब्लॉक प्रचारक मदनलाल शास्त्री जी ने गुरु दक्षिणा के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने भगवा ध्वज को अपना गुरु माना है। इसके पीछे संघ के संस्थापक डा. केशव बलिराम हेडगेवार के वक्तव्य को उन्होंने रखा। बताया कि भगवा ध्वज को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का गुरु इसलिए माना गया क्योंकि भगवा रंग यथार्थ, सच्चाई का प्रतीक है। केसरिया रंग ऋषि-मुनियों, संत व महात्माओं का प्रतीक है। उगते हुए सूर्य का रंग का प्रतीक है। सभी मानव की निष्ठा और सत्यता एक समान नहीं होती है, व्यक्ति में परिवर्तन होने पर समय के साथ उनका मन कभी भी परिवर्तित हो सकता है, इसलिए संघ ने भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए संघ की विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए भगवा ध्वज के सामने स्वयंसेवक गुरु दक्षिणा करते हैं।

इस मौके पर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने कहा समाज में देश के प्रति जाग्रति पैदा करना है हमें अपने समर्पण के द्वारा संघ का विस्तार करना है हमें आर एस एस आत्म निर्भर सिखाता है यह देश मेरा है मुझे देश की लिये जिन सीखना है ,कार्यक्रम में जगत ब्लॉक प्रमुख यादवेंद्र शाक्य के साथ साथ सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे ।कार्यक्रम कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान अनिल ने की।कार्यक्रम को सफल बनाने में सोनू सक्सेना,मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सिंह ,सर्वेश कुमार पूर्व जिला संघ चालक समेत सैकड़ो कार्यकताओ ने गुरु पूजन कार्यक्रम में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here