होम राज्य उत्तर प्रदेश ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ शोक सभा का आयोजन-

ब्राह्मण धर्मशाला में हुआ शोक सभा का आयोजन-

बदायूँ। ब्राह्मण धर्मशाला बदायूँ में भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति व ब्राह्मण समाज की सभी इकाइयों के द्वारा एक संयुक्त शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमे भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष श्री कौशलानन्द पांडेय की पत्नी,
11पटियाली सराय निवासी पूर्व पार्षद सुभाष शर्मा की पत्नी, कृष्णापुरी निवासी विश्वनाथ शर्मा की पत्नी एवं मधुबन कालोनी निवासी ज्ञानेंद्र मिश्रा जी की भ्रातवधू के साथ ही विजय नगर निवासी वेदप्रकाश शर्मा के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर परमपिता परमात्मा से दिवंगत पुण्य आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

शोक सभा मे सभी दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की गई,इस अवसर पर बोलते हुए अश्विनी भारद्वाज ने कहा कि इन सभी का निधन ब्रहम समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान अजय कुमार मिश्र, राहुल चौबे, सुरेंद्र उपाध्याय, अश्विनी भारद्वाज, पंकज शर्मा, आलोक पाठक, संजय पाठक, गिरीश शर्मा, दिनेश अग्निहोत्री, आयुष भारद्वाज समेत ब्राह्मण समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here