बदायूं। एलआईसी ऑफिस के निकट “जरूरत शॉपिंग मार्ट” का बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष दीपमाला गोयल ने फीता काटकर का उद्घाटन किया ।
मौके पर राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि किसी भी व्यवसाय में ग्राहकों के प्रति ईमानदारी जरूरी है। ग्राहकों की संतुष्टि ही व्यवसाय का आधार है। जरूरत शॉपिंग मार्ट के प्रोपराइटर के.बी गुप्ता ने कहा कि वे इस बात का ध्यान रखेंगे कि ग्राहकों को पूरी तरह से संतुष्ट किया जा सके। प्रोपराइटर के.बी गुप्ता ने बताया कि निकट एलआईसी ऑफिस पी- 3 आवास विकास बदायूं में खोले गए जरूरत शॉपिंग मार्ट में दैनिक उपयोग की सभी वस्तुएं और सभी ब्रांडों के प्रोडक्ट की पूरी रेंज एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। सभी जरूरत के सामानों पर भारी डिस्काउंट दिया जाएगा इसके अलावा 1000 की खरीद पर निश्चित उपहार दिया जाएगा ।इस मौके पर क्षेत्रीय मंत्री राजीव गुप्ता ,उसहैत चेयरपर्सन सैंनरा वैश्य,पुरुषोत्तम टाटा, सुनील गुप्ता, पुष्पेंद्र गुप्ता, ज्वाला प्रसाद गुप्ता,दीपक राज महाजन ,नितिन महेश्वरी, अंश गुप्ता ,शुभम अग्रवाल, समर्थ आदि मौजूद थे।































