होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू नर्सिंग कॉलेज के 16 स्टुडेंट्स को जॉब

टीएमयू नर्सिंग कॉलेज के 16 स्टुडेंट्स को जॉब

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ नर्सिंग के 16 छात्र और छात्राओं को जुपिटर अस्पताल में जॉब मिल गई हैं। ऑनलाइन चयनित इन स्टुडेंट्स की नियुक्ति ठाणे, पुणे और इंदौर में होगी। जुपिटर अस्पताल के मुख्य नर्सिंग अधिकारी शोमी और एचआर एग्जीक्यूटिव मनीषा शाह की देखरेख में बीएससी. चौथे वर्ष के सात और पोस्ट बीएससी दूसरे वर्ष के नौ स्टुडेंट्स का चयन हुआ हैं । सेलेक्ट होने वाले छात्र एवं छात्राओं में आराधना पटेल, अजिया बानो , अर्चना यादव, सृष्टि कौशिक, रजनी राजपूत, शालू, ज्योति सिंह, प्रिया गुप्ता,रेनू पूजा यादव, अंजली, परवीन कुमार, मोहम्मद नसीम, जिर्तेन्द्र सिंह, धर्मेन्द्र, सुलेमान आदि शामिल हैं। अंत में कॉलेज ऑफ नर्सिंग के प्राचार्य प्रो. श्रीनाथ कुलकर्णी और उप प्राचार्य प्रो. जसलीन ने चयनित छात्र एवं छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं । चयन प्रक्रिया के दौरान प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर बसवराज मुधोल, अरूल वेंदन और निशा वर्गीस आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here