होम राज्य उत्तर प्रदेश वृक्षारोपण के महत्व को पहचाने और योगदान दें वृक्षारोपण को जन...

वृक्षारोपण के महत्व को पहचाने और योगदान दें वृक्षारोपण को जन आंदोलन बनाएं,प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली पीपल का वृक्ष लगाकर किया शुभारंभ

बदायूँ ।नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास पीजी कॉलेज में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे वृक्षारोपण जन आंदोलन 2021 के अंतर्गत चार दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्राचार्य डॉ प्रशांत कोहली द्वारा पीपल का वृक्ष लगाकर किया गया l

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने भी वृक्ष लगाकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया l प्राचार्य डॉ कोहली ने वृक्षों की महत्ता को बताते हुए कहा कि पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं। ये हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, जलवायु नियंत्रण में मदद करते हैं, मिट्टी की शक्ति को बरकरार रखते हैं और कई अन्य तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं।प्राचार्य ने आगे बताते हुए कहा कि हमारे देश भारत की संस्कृति एवं सभ्यता वनों में ही पल्लवित तथा विकसित हुई है यह एक तरह से मानव का जीवन सहचर है वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है वृक्ष अगर ना हो तो सरोवर (नदियां )में ना ही जल से भरी रहेंगी और ना ही सरिता ही कल कल ध्वनि से प्रभावित होंगी वृक्षों की जड़ों से वर्षा ऋतु का जल धरती के अंगो में पहुँचता है यही जल स्त्रोतों में गमन करके हमें अपर जल राशि प्रदान करता है। तथा इन्हें लगाने के साथ-साथ इनकी सुरक्षा करने का भी आवाहन किया l कार्यक्रम का संयोजन जंतु विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं वृक्षारोपण प्रभारी डॉ राधाकृष्ण शर्मा ने किया l महाविद्यालय के समस्त शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में अपने सक्रिय सहभागिता प्रदान की l इस अवसर पर डॉ मनवीर सिंह, डॉ कमल सिंह, चीफ प्रॉक्टर लेफ्टिनेंट डॉ संतोष कुमार सिंह, डॉ विक्रांत उपाध्याय, डॉ आर.के. शर्मा, डॉ बैकुंठ नाथ शुक्ल, डॉ आर. बी. पाठक, डॉ सत्यम मिश्रा, श्री रवि कुमार, डॉ अक्षत, श्री गिरीश चंद शर्मा, श्री विक्रम सिंह इत्यादि उपस्थित रहे l

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here