परिजनों ने मिष्ठान खिलाकर या खुशी का इजहार
नबीनगर बिहार में है पोस्टेड अभी तक थे असिस्टेंट मैनेजर
बिल्सी l यदि मन में दृढ़ विश्वास हो तो किसी भी मंजिल को पाया जा सकता है l कुछ ऐसा ही करके दिखाया है नगर के मोहल्ला संख्या दो निवासी दिनेश चंद्र वार्ष्णेय के छोटे पुत्र अनुज वार्ष्णेय ने अनुज का प्रमोशन केंद्र सरकार की सबसे बड़ी बिजली उत्पादन कंपनी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन एनटीपीसी मैं डिप्टी मैनेजर के पद पर हुआ है l इससे पहले भी असिस्टेंट मैनेजर के पद पर थे l वर्तमान में नबीनगर बिहार में कार्यरत हैं l डिप्टी मैनेजर बनने पर उनके घर में खुशी का माहौल है l बधाई देने के लिए लोग उनके घर पर पहुंच रहे हैं l
पिता दिनेश चंद्र ने बताया उसने आज वार्ष्णेय समाज का नाम रोशन किया है उन्होंने बताया अनुज वार्ष्णेय की प्रारंभिक शिक्षा नगर के भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज में हुई l अनुज बचपन से ही मेधावी रहा l सभी कक्षाओं में प्रथम श्रेणी मैं उत्तीर्ण हुआ l इंटरमीडिएट करने के बाद नोएडा से बीटेक की पढ़ाई की l बीटेक करते ही अनुज का सिलेक्शन एनटीपीसी में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर हुआ l अब उनका प्रमोशन डिप्टी मैनेजर के पद पर हुआ है l प्रमोशन की सूची मैं नाम देखते ही अनुज के परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई l मां किरण वार्ष्णेय , बड़े भाई तनुज वार्ष्णेय और नगर के लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया l दिनेश वार्ष्णेय बताया कि उनकी इकलौती बेटी हनी वार्ष्णेय भी एक निजी कंपनी में जॉब कर रही है l अनुज के प्रमोशन से वार्ष्णेय समाज मे खुशी की लहर है समाज के लोगों का कहना है कि अनुज ने अपने परिवार के साथ ही वार्ष्णेय समाज का भी नाम रोशन किया है।


























