होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में धूमधाम से मनाई गई भामाशाह जयंती, भामाशाह चौक पर हुआ...

बदायूँ में धूमधाम से मनाई गई भामाशाह जयंती, भामाशाह चौक पर हुआ कार्यक्रम, बदायूँ जिला अस्पताल या मेडिकल कॉलेज का नाम भामाशाह के नाम पर हो-दिनेश चंद्र गुप्ता

बदायूँ भामाशाह चौक पर मनाई गई भामाशाह जयंती,भामाशाह सेवा समिति द्वारा भामाशाह जयंती के अवसर पर चौराहे को सुंदर तरीके से सजाया गया;शाम के समय चौराहे पर एक सभा आयोजित की गई, मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार महेश चंद गुप्ता और दातागंज विधायक श्री राजीव कुमार सिंह शेखूपुर विधायक श्री धर्मेंद्र शाक्य जिला प्रभारी महाराज सिंह नगर पालिका चेयरमैन दीपमाला गोयल ने भामाशाह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा सभा को संबोधित करते हुए भामाशाह जी के जीवन पर प्रकाश डाला ।

मुख्य अतिथि महेश चंद गुप्ता ने कहा की भामाशाह का जीवन दूसरों की भलाई करने में बीता महाराणा प्रताप उनके मित्र थे बुरे समय में भामाशाह ने अपनी समस्त संपत्ति महाराणा प्रताप को दान कर दी और दोबारा सेना का गठन करा कर अपने देश को अकबर के आक्रमण से बचाया इस अवसर पर समिति के संस्थापक दिनेश चंद गुप्ता बंटी ने मुख्य अतिथि को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया जिसमें पुस्तकों में भामाशाह का इतिहास जोड़ा जाए व जिला चिकित्सालय बदायूं अथवा राजकीय मेडिकल कॉलेज का नाम भामाशाह के नाम पर लिखा जाए। मुख्य अतिथि ने पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया।

सभा का संचालन एडवोकेट मुनेंद्र कुमार सिंह ने किया इस अवसर पर भामाशाह समिति के नगर अध्यक्ष विकास माहेश्वरी,देवधुनि गुप्ता एडवोकेट, सर्वेश गुप्ता, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, रामअवतार गांधी, चेयरमैन कुमरगांव श्रीमती शीतल गुप्ता, गौरव गुप्ता उर्फ गोल्डी, नरेंद्र गुप्ता, नवनीत गुप्ता, राम किशन गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, डॉक्टर संजीव गुप्ता, शंकर गुप्ता” रूद्र”, मुकेश मोहन गुप्ता, दीपक गुप्ता, राजेश गुप्ता, अमन गुप्ता, सोनी गुप्ता, उमेश गुप्ता आमोद गुप्ता, पंकज गुप्ता, डॉक्टर सुरजीव गुप्ता,भुवनेश माहेश्वरी,सहित समस्त भामाशाह परिवार उपस्थित थे। समाज के बुजुर्ग डॉक्टर शिवलाल लाल गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित सजातीय बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here