होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू पॉलिटेक्निक के यू.पी., पंजाब,बिहार और उत्तराखंड के 35 को जॉब

टीएमयू पॉलिटेक्निक के यू.पी., पंजाब,बिहार और उत्तराखंड के 35 को जॉब

  • सर्वाधिक चयन यूपी के छात्रों का हुआ
  • कुलाधिपति, जीवीसी, वीसी ने दी बधाई
  • ऑनलाइन चयन प्रक्रिया दो चरणों में हुई

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के पॉलिटेक्निक के छात्र-छात्राओं के लिए गुड न्यूज़ है। मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल के 35 छात्र-छात्राओं को जॉब मिल गई है। ये स्टुडेंट्स यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और बिहार के रहने वाले हैं। सर्वाधिक नौकरी पाने वालों में उत्तर प्रदेश के हैं। सलेक्शन प्रक्रिया ऑनलाइन हुई। इनकी मेधा लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए मापी गई। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन, जीवीसी श्री मनीष जैन, कुलपति प्रो. रघुवीर सिंह और एमजीबी श्री अक्षत जैन ने पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. अमित शर्मा को बधाई देते हुए चयनित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है। ये स्टुडेंट्स फरीदाबाद, हरियाणा के विकास ग्रुप में ऑफर लेटर मिलने के बाद ज्वाइन कर चुके हैं। यह ग्रुप चार पहिया वाहन के लिए एसी बनाता है।

चयनित होने वाले छात्र-छात्राओं- अभिषेक चौहान, अनस मियां, अमित कुमार, आदित्य कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अरिहंत जैन, बिलाल अली, कृपा नंदन, दिशांत कुमार, कुलदीप कुमार, निधि सिंह, कुलदीप सिंह रावत, प्रेवेन्द्र कुमार, प्रशांत शर्मा, सदफ खान, विशाल आदि शामिल हैं, जिनमें यूपी से 31, बिहार से 02, उत्तराखंड से 01 और पंजाब से 01 हैं। कंपनी के एचआर मैनेजर श्री दीप चंद्र शर्मा ने लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए इन छात्र-छात्राओं का चयन किया। लिखित परीक्षा में तकनीकी ज्ञान और अंग्रेजी के प्रश्न पूछे गए। पॉलिटेक्निक प्राचार्य डॉ. अमित शर्मा ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। डॉ. शर्मा बोले, लक्ष्य के प्रति जागरूकता सफलता प्राप्ति की सर्वोत्तम कुंजी है। चयन प्रक्रिया के दौरान टीपीओ श्री तुषार सक्सेना, मैकेनिकल विभाग के विभागाध्यक्ष श्री सुनील कुमार, श्री शलभ गौड़ और श्री मयूर अग्रवाल मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here