होम राज्य उत्तर प्रदेश कौशलानन्द पांडेय चुने गए भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष,राम बहादुर...

कौशलानन्द पांडेय चुने गए भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति के अध्यक्ष,राम बहादुर पांडेय उपाध्यक्ष

बदायूँ। भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति की एक बैठक भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई। जिसमें समिति के अध्यक्ष पं0 राम शंकर भारद्वाज के गत दिनों निधन के पश्चात अध्यक्ष पद रिक्त हो जाने पर संस्था के उपाध्यक्ष पं0 कौशलानंद पांडे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष व समिति के वरिष्ठ सदस्य पं0 राम बहादुर पांडे को उपाध्यक्ष चुना गया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष कौशलानंद पांडे ने कहा कि पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी रामशंकर भारद्वाज के निधन से जो क्षति हुई है उसे तो पूरा नहीं किया जा सकता परंतु संस्था को गति देने का पूरा प्रयास किया जाएगा।

महामंत्री अजय मिश्रा ने बताया कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के नाम बरेली में रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी में अंकित करा दिया जाएगा एवं एवं शेष समिति पदाधिकारियों द्वारा पूर्व की भांति अपने दायित्वों का निर्वहन किया जाएगा।

इस दौरान महामंत्री अजय मिश्रा, राहुल चौबे, नत्थू लाल पाराशरी, द्विजेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र उपाध्याय, अक्षत अशेष पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, विवेक शर्मा आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here