होम राज्य उत्तर प्रदेश यूपी में बदायूं, कासगंज, एटा,अमरोहा, बिजनौर,मुरादाबाद, संभल,सहित इन 33 जिलों में मौसम...

यूपी में बदायूं, कासगंज, एटा,अमरोहा, बिजनौर,मुरादाबाद, संभल,सहित इन 33 जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी,अगले 24 घंटे …

लखनऊ। मौसम विभाग ने लखनऊ समेl 33 जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। हालांकि आज शाम होते-होते मौसम तेजी से करवट ले सकता है और तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार भी हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से मिल रहे संकेत के आधार पर यह कहा जा सकता है कि जल्द ही उत्तर प्रदेश को मानसूनी बारिश की भी सौगात मिलेगी। मौसम इस बार सामान्य बारिश के ही आसार हैं।

33 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को अवध और पश्चिमी यूपी के 33 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में इस मानसून के पहले कम दबाव का क्षेत्र तैयार हो रहा है। इसके असर से उत्तर प्रदेश में मानसून पहुंच जाएगा। उससे पहले पूरे प्रदेश में जोरदार बारिश की संभावना है।

पश्चिमी यूपी के 17 जिलों में अलर्ट

अमरोहा, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, गोंडा, उन्नाव, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, मैनपुरी, बदायूं, कासगंज, एटा जिले में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

अवध के 16 जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग ने लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, फर्रुखाबाद, सीतापुर, हरदोई, बहराइच, सहारनपुर, शामली, बागपत, लखनऊ, रायबरेली, बाराबंकी, अयोध्या, सुल्तानपुर जिले में भी अलर्ट जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here