कोरोना महामारी ने हर किसी को दर्द दिया है। असंख्य लोग दिवंगत हो गए। काफी बच्चे अनाथ हो गए। महामारी की भयावहता यह कि काफी दिवंगत लोगों को उनके अपने सही से श्रद्धांजलि तक नहीं दे सके। उनकी अंतिम यात्रा तक में भाग नहीं ले सके।
आज बदायूँ की श्रीराम नगर कालोनी में बैश्विक कोरोना बीमारी के चलते अपनी जान गवां चुके लोगों को आज व्यापारियों द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही कोरोना पीड़ितों
के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की ओर से बुधवार को शहर की श्री राम नगर कॉलोनी स्थित पार्क में आयोजित सर्व धर्म सभा में वैश्विक कोरोना महामारी के चलते अपनी जान गवां चुके लोगों की आत्मा की शांति के लिये 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई l साथ ही इस बीमारी से जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना की गई l
जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कोरोना महामारी ने हर किसी को दर्द दिया है। असंख्य लोग दिवंगत हो गए। काफी बच्चे अनाथ हो गए। महामारी की भयावहता यह कि काफी दिवंगत लोगों को उनके अपने सही से श्रद्धांजलि तक नहीं दे सके। उनकी अंतिम यात्रा तक में भाग नहीं ले सके। इस दर्द को कुछ कम करने की दिशा में उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश बदायूँ ने सर्वधर्म प्रार्थना के माध्यम से एक पहल की है। जो लोग कोरोना संक्रमित हैं, वे जल्द ठीक हो जाएं इसके लिए हम सभी लोग प्रार्थना करें।
संगठन के जिला संरक्षक सरदार महेंद्र पाल सिंह,ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण बहुत से लोग असमय ही काल का ग्रास बन गए l इनमें बहुत ऐसे लोग थे, जो अपने माता पिता का इकलौता चिराग थे l इस महामारी ने समाज को बुरी तरह झकझोर दिया है l हम सभी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं l साथ ही अभी भी कोरोना से पीड़ित सभी लोगों के भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं,
जिलामहामंत्री प्रदीप कुमार शर्मा ने कहाकि सर्वधर्म प्रार्थना से बहुत ही बेहतर संदेश जाएगा। कोरोना ने हर किसी को नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में इसका मुकाबला सभी को मिलजुलकर ही करना होगा। सभी लोग दिवंगत लोगों के लिए प्रार्थना करें। उन्होंने ईस्वर से प्रार्थना करते हुए कहाकि ऐसी महामारी दोबारा नही आये ।इस माैके पर उज्जवल गुप्ता, डॉक्टर शिवराज सिंह, नीरज चौहान, गुलशन गांधी, सतीश पाठक, राहुल पाठक, ओम प्रकाश मिश्रा, नंद किशोर साहू, संजीव रस्तोगी,राहुल गोस्वामी एडवोकेट,सहित अनेक व्यापारी मौजूद थे ।


























