होम राज्य उत्तर प्रदेश टीएमयू में स्टार्टअप को लगेंगे पंख, एमओयू साइन

टीएमयू में स्टार्टअप को लगेंगे पंख, एमओयू साइन

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी इंटरप्रिन्योरशिप डवलपमेंट, इन्नोवेशन और स्टार्टअप को लेकर बेहद संजीदा है। टीएमयू युवाओं के सपनों में रंग भरने को हमेशा संकल्पित रहा है। नौजवानों को आत्मनिर्भर बनाने के चरण में टीएमयू और वाईआईडीएस- यूथ इंटीग्रेटेड डवलपमेंट सोसाइटी के बीच एक एमओयू साइन हुआ है। अब स्टार्टअप के इच्छुक युवा नई उड़ान भर सकेंगे। टीएमयू के वीसी प्रो. रघुवीर सिंह की गरिमामयी मौजूदगी में यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. आदित्य शर्मा, एसोसिएट डीन डॉ. मंजुला जैन जबकि वाईआईडीएस की ओर से प्रेसिडेंट अनुकृति और वाइस प्रेसिडेंट शनि चौधरी ने हस्ताक्षर किए हैं।

उल्लेखनीय है, टीएमयू यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ सरकारों की युवाओं को स्वावलंबी बनाने की योजनाओं से कन्धा से कन्धा मिलाकर चल रहा है। यूनिवर्सिटी के आला प्रबंधन ने एमओयू पर हस्ताक्षर करते हुए संकल्प दोहराया है, वह यूनिवर्सिटी के इन्नोवेटिव आइडिया रखने वाले छात्रों और फैकल्टी के अलावा स्मार्ट सिटी मुरादाबाद के आसपास के रिसर्चर और स्टार्टअप के इच्छुक युवाओं को भी सहारा देगी। रजिस्ट्रार डॉ. शर्मा ने बताया, वाईआईडीएस के विशेषज्ञ टीएमयू बिजनेस इंक्यूबेशन सेंटर को इंटरप्रिन्योरशिप, डवलपमेंट, इन्नोवेशन और स्टार्टअप में मदद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here