बदायूँ -भारतीय एकता परिवार ने आज अतुल्य गंगा मुण्डमाल यात्रा बदायूँ पहुँचने पर स्वागत किया गया। विदित हो कि बर्ष 2020 को प्रयागराज से आरम्भ मुण्डमाल यात्रा जिसके माध्यम से पाँच हजार किलोमीटर लंबी गंगा की पैदल परिक्रमा की जा रही है। आज 2 जून को यह यात्रा जनपद बदायूँ की सीमा पर पहुंचने पर भारतीय एकता परिवार की ओर से सभी सदस्यों का स्वागत किया गया। मुण्डमाल यात्रा कल 3 जून को कछला तथा 4 जून को उसहैत क्षेत्र में रात्रि विश्राम के बाद अटैना घाट होत हुए बदायूँ जनपद से विदा होगी । यात्रा में कुल छः सदस्य शामिल हैं,संस्था के संस्थापक सदस्य श्री गोपाल शर्मा ने बताया कि संस्था की स्थापना कर्नल श्री हेम लोहुमी व लेफ्टिनेंट कर्नल श्री मनोज केश्वर सेवानिवृत्त सेना अधिकारियों द्वारा की गई है। यह पूरी यात्रा पाँच हजार सात सौ अड़सठ किलोमीटर की यात्रा है जिसमें से पाँच हजार किलोमीटर की यात्रा पूर्ण हो चुकी है। उनके साथ छः पदयात्रियों ने यात्रा आरम्भ की किंतु विभिन्न कारणों से सिर्फ दो वॉलनटिअर श्री रोहित जाट और शगुन त्यागी यात्रा को पूरा कर रहे हैं। सम्पूर्ण भारत में जहाँ भी गंगा की धारा प्रवाहित होती है वहाँ किनारे किनारे पौधरोपण किया जा रहा है। वे जून 2021 के अंत तक प्रयागराज में यात्रा का समापन होगा। इस अवसर पर श्री विष्णु सेमवाल, ग्राम प्रधान राजकुमार आर्य के साथ भारतीय एकता परिवार के अध्यक्ष सचिन सूर्यवंशी, युवा उपाध्यक्ष राम शर्मा भी उपस्थित रहे।


























