होम राज्य उत्तर प्रदेश दर्दनाक…राज्यसभा सांसद और प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के बाद उनके दोनों बेटों...

दर्दनाक…राज्यसभा सांसद और प्रख्यात मूर्तिकार रघुनाथ महापात्र के बाद उनके दोनों बेटों का भी कोरोना से निधन, एम्‍स भुवनेश्‍वर में चल रहा था इलाज

गुरुवार को उनके बड़े बेटे जसवंत महापात्रा का निधन हो गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को उनके छोटे बेटे और ओड़‍िशा के पूर्व रणजी ट्रॉफी प्‍लेयर प्रशांत महापात्रा की मृत्‍यु हो गई थी।

हाइलाइट्स:

  • 9 मई को राज्‍यसभा सदस्‍य और पद्मभूषण रघुनाथ महापात्रा (78) का कोरोना से निधन हो गया था
  • उनके दो बेटे भी इससे बीमार चल रहे थे लेकिन 24 घंटों के अंतराल में उन दोनों का भी देहांत हो गया है
  • गुरुवार को उनके बड़े बेटे जसवंत महापात्रा का निधन हुआ, इससे पहले बुधवार को उनके छोटे बेटे प्रशांत महापात्रा की मृत्‍यु हो हुई

भुवनेश्‍वर
कोरोना महामारी के दौरान ऐसे असंख्‍य दर्दनाक मामले सामने आ रहे हैं जिनमें एक ही परिवार के कई सदस्‍य इसी रोग के कारण अपनी जान गंवा बैठे। 9 मई को राज्‍यसभा सदस्‍य और पद्मभूषण रघुनाथ महापात्रा (78) का कोरोना से निधन हो गया था। उनके दो बेटे भी इससे बीमार चल रहे थे लेकिन 24 घंटों के अंतराल में उन दोनों का भी देहांत हो गया है।

बुधवार को छोटे बेटे की मृत्‍यु
गुरुवार को उनके बड़े बेटे जसवंत महापात्रा का निधन हो गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को उनके छोटे बेटे और ओड़‍िशा के पूर्व रणजी ट्रॉफी प्‍लेयर प्रशांत महापात्रा की मृत्‍यु हो गई थी। इन दोनों का इलाज भुवनेश्‍वर के एम्‍स में चल रहा था।

मशहूर मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा का भी यहीं इलाज चल रहा था।उन्होंने कला, वास्तुकला और संस्कृति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। पारंपरिक शिल्प को लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here