होम राज्य उत्तर प्रदेश “हिम्मत का गीत”कैंपेन- मौत के पंजे से जीवन छीन लाने का समय...

“हिम्मत का गीत”कैंपेन- मौत के पंजे से जीवन छीन लाने का समय है।कोरोना में हौसला बनाए रखने का प्रयास:चिराग जैन ने किया लाॅन्च

निर्देशक/संपादक चिराग जैन ने लाॅन्च किया”हिम्मत का गीत”कैंपेन- मौत के पंजे से जीवन छीन लाने का समय है। आज सुबह 8 बजे कविग्राम पर इसका प्रसारण हुआ,यह गीत लोगों को मुश्किल हालातों में मजबूत बने रहने की प्रेरणा देता है,भारत में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं। आर्थिक मंदी के बावजूद हमारा देश इससे धीरे-धीरे उबरने की कोशिश कर रहा है। इसी बीच निर्देशक/संपादक चिराग जैन ने देशवासियों के साहस और उम्मीद को बढ़ाने के लिए “हिम्मत का गीत” कैंपेन शुरू किया है।

इस अभियान को जाने-माने निर्देशक/ संपादक चिराग जैन ने निर्देशित किया है,स्वर दिया है पूजा श्रीवास्तव एवं ज़की ख़ान ने संगीत दिया है ज़फ़र मिर्ज़ा।

समन्वय डॉ रुचि चतुर्वेदी एवं प्रबुद्ध सौरव, ग्राफिक्स प्रवीन अग्रहरि सहयोग किया है अर्चना पंडा, अजय अंज़ाम, डॉ अनुज त्यागी, अपूर्व माधव झा, अम्बरीष श्रीवास्तव, डॉ आदित्य शुक्ला, आलोक गौड़, आशीष दुबे, आशीष पाण्डेय, इति शिवहरे, गिरिराज गुप्ता, गौरव द्विवेदी, ज्योति वर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, डॉ ध्रवेन्द्र भदौरिया, डॉ धीरज जैन, डॉ नितिन मिश्र, डॉक्टर प्रतीक गुप्ता, प्राची चतुर्वेदी रंधावा, प्रीति केसरवानी, पोयम भारद्वाज, बलजीत कौर ‘तन्हा’, मनवीर मधुर, योगी सूर्यनाथ रूपा राजपूत, विभूति लव शालिनी सरगम, सान्या राय, और सोनरूपा विशाल।

निर्देशक/ संपादक चिराग जैन कहते हैं”सुरक्षित रहने के लिए हमें मास्क पहनने, फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने और हाथ धोते रहने की जरूरत है। इसके साथ ही आगे बढ़ने के लिए हमें हिम्मत और हौसला रखना भी जरूरी है। इस तरह हम अपनी गरिमा बरकरार रखते हुए इस मुश्किल दौर से निकल सकेंगे”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here