होम राज्य उत्तर प्रदेश अभी अभीः यूपी सरकार में होने वाला है बडा फेरबदल, मिल गया...

अभी अभीः यूपी सरकार में होने वाला है बडा फेरबदल, मिल गया संकेत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच सियासी हलचल तेज है। मंत्रिमंडल का विस्तार लगभग तय माना जा रहा है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल मध्य प्रदेश का दौरा रद्द करके यूपी लौट आई हैं। यहां पर शाम को सात बजे यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी मुलाकात होनी है। कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर शाम को तस्वीर साफ हो जाएगी। संभवता 28 या 29 मई को नए मंत्रियों को शपथ भी दिला दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश में तीन मंत्रियों के निधन के बाद से ये पद खाली है। यही नहीं, चर्चा है कि मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं। बता दें कि योगी कैबिनेट में इस समय 53 मंत्री हैं। इसमें 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्य मंत्री हैं।

60 तक हो सकती है योगी के मंत्रियों की संख्या
जानकारी के मुताबिक, योगी कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 60 हो सकती है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि अगामी चुनावी समर को देखते हुए क्या मंत्रियों की संख्या बढ़ाई जाएगी? या सिर्फ खाली पदों पर ही किसी को जिम्मेदारी दी जाएगी। हालांकि सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

केशव मौर्य हो सकते हैं प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष
बीजेपी नेतृत्व की शीर्ष स्तर की रविवार को लंबी बैठक के बाद बनी रणनीति के तहत योगी आदित्यनाथ की सरकार में सत्ताकेंद्र को विकेंद्रित करने, संगठन को सरकार के समानांतर शक्ति संपन्न बनाने का फैसला किया गया है।

सूत्रों का कहना है कि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को एक बार फिर प्रदेश संगठन का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को उपमुख्यमंत्री बनाकर अधिकार संपन्न किया जा सकता है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं में असंतोष
बैठक में प्रदेश संगठन में फेरबदल करने और राज्य की नौकरशाही के साथ तालमेल बढ़ाने के लिए विधान परिषद सदस्य अरविंद शर्मा को मंत्रिमंडल में लेकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने पर भी सहमति बनी। बताया जाता है कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के कामकाज पर भी चर्चा हुई।माना जा रहा है कि मौजूदा स्थितियों में उनके कामकाज को लेकर केंद्रीय नेतृत्व को लगता है कि जिस तरह पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार असंतोष बढ़ रहा है उसे देखते हुए प्रदेश संगठन में बदलाव की जरूरत है।

गुपचुप मीटिंगों का दौर जारी
बीते सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रशासनिक पद से इस्तीफा देकर राजनीति में आए अरविंद कुमार शर्मा की तारीफ की। अरविंद कुमार शर्मा (एके शर्मा) पीएम के बेहद खास माने जाते हैं। उन्हें यूपी में एमएलसी बनाया गया उसके बाद से ही उन्हें यूपी में बड़ा पद दिए जाने के कयास लगाए जा रहे थे।

पीएम की तारीफ के बाद एके शर्मा को दिल्ली बुलाया गया। यहां पीएम से उनकी मुलाकात हुई। वापस आने के बाद एके शर्मा योगी से मिले। उसके बाद यूपी के डेप्युटी सीएम केशव प्रसाद मौर्या दिल्ली पहुंचे। लगातार संगठन और बीजेपी की बैठकें जारी हैं।

इधर अब यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का अचानक मध्य प्रदेश का दौरा रद्द करके वापस आ जाने पर अब कयास और तेज हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here