होम राज्य उत्तर प्रदेश अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बदायूँ के जिला अध्यक्ष राम शंकर भारद्वाज का...

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा बदायूँ के जिला अध्यक्ष राम शंकर भारद्वाज का हुआ निधन, ब्राह्मण समाज समेत सर्व समाज मे शोक की लहर,दाह संस्कार आज

कल रात लगभग 9 बजे बरेली के जसलोक हॉस्पिटल में बीमारी के इलाज के दौरान ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष राम शंकर भारद्वाज का स्वर्गवास हो गया। वे 89 वर्ष के थे वे अपने पीछे 3 पुत्र 2 पुत्रियां छोड़ गए है।

रामशंकर भारद्वज ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष के साथ-साथ नेहरू इंटर कॉलेज अलापुर एवं जी0बी0 पंत डिग्री कॉलेज कछला( बदायूं) के प्रबन्धक रहे। वो सर्व समाज की सेवा के कार्यों में तत्पर रहते थे। उनके निधन की खबर से ब्राह्मण समाज सहित सर्व समाज मे शोक की लहर दौड़ गई।
उनके पुत्र अश्वनी भारद्वाज, प्रबन्धक नेहरू आदर्श इंटर कॉलेज अलापुर एवं गोविंद वल्लभ पंत महाविद्यालय कछला( बदायूं)ने बताया किउनका दाह संस्कार आज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here