- बुलेटप्रूफ जैकेट पहन कड़ी सुरक्षा में बांदा जेल पहुंचा मुख्तार अंसारी, सरप्राइज देते हुए बैरक नंबर 16 में शिफ्ट किया गया
- 2 एसआई, 20 कॉन्स्टेबल, तन्हाई सेल…बांदा जेल में माफिया मुख्तार अंसारी के लिए ऐसा है ‘सुरक्षा कवच’
- मुख्तार अंसारी को जब पंजाब से यूपी लाया जा रहा था तो उसके ऊपर हमले की आशंका जताई गई थी। इसलिए रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया था।
गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाकर यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया. सभी की नजर मुख्तार अंसारी को वापस लाने की पूरी प्रक्रिया पर थी. इस पूरी प्रक्रिया में लंबा वक्त लगा. कल दोपहर दो बजे मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया गया और आज सुबह 4 बजे मुख्तार अंसारी यूपी के बांदा जेल पहुंचा.
हाइलाइट्स:
- यूपी पुलिस का काफिला पंजाब के रोपड़ से बुधवार सुबह बांदा जेल पहुंच गया
- बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाकर मुख्तार को पंजाब से यूपी लाया गया
- सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बांदा जेल लाया गया मुख्तार, होगी स्वास्थ्य जांच
- मेडिकल परीक्षण के लिए 4 डॉक्टरों की टीम, बैरक नंबर 15 में रखा जाएगा
- टीम में युवा और तेजतर्रार पुलिस वाले थे शामिल
एएनआई फोटो
लखनऊ
मुख्तार अंसारी को पंजाब के जेल से यूपी के बांदा जेल में शिफ्ट कर दिया गया.पंजाब से बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस बुधवार सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बांदा जेल पहुंच गई। थोड़ी देर में चार डॉक्टरों की टीम अंसारी का मेडिकल परीक्षण करेगी। उसके बाद उसे जेल के अंदर बैरक नंबर 15 में ले जाया जाएगा। पुलिस विधायक को लेकर मंगलवार दोपहर 2.02 बजे रोपड़ से रवाना हुई थी। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया।यूपी से जिस पुलिस टीम को कस्टडी लेकर मुख्तार अंसारी को यूपी लाने के लिए भेजा गया था उनमें ज्यादातर युवा, तेजतर्रार और अनुभवी पुलिस अधिकारी शामिल थे. सूत्रों के अनुसार इस टीम में टीम के 20 से अधिक वाहनों में व्रज और ऐंबुलेंस भी हैं। एडीजी के साथ टीम में एक सीओ, दो इंस्पेक्टर, छह एसआई, 20 दीवान और 30 सिपाहियों के साथ एक कंपनी पीएसी भी है।
बांदा
पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस आज सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बांदा जेल पहुंची। बांदा जेल पहुंचने पर मुख्तार अंसारी की सारी कागजी कार्यवाही पूरी कर ली गई है। इसके बाद 4 डॉक्टरों की टीम ने मुख्तार अंसारी का मेडिकल चेकअप किया। पहले तो मुख्तार को सामान्य बैरक में रखा गया था, लेकिन बाद में उसे जेल के अंदर बैरक नंबर 15 में शिफ्ट किया गया। फिर अचनाक ही सरप्राइज देते हुए उसे बैरक नंबर-16 में शिफ्ट कर दिया गया है।
पंजाब की रोपड़ जेल में मुख्तार अंसारी को हैंडओवर करने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जेल के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। हैंडओवर करने से पहले मुख्तार की कोरोना जांच करवाई गई। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद रोपड़ जेल प्रशासन ने मुख्तार को यूपी पुलिस को सौंपा। अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन प्रेम प्रकाश को मुख्तार अंसारी को पंजाब से यूपी लाने की जिम्मेदारी मिली थी। पुलिस टीम मंगलवार की सुबह चार बजे पंजाब की रोपड़ पुलिस लाइंस पहुंची थी।
अत्याधुनिक हथियार से लैस थी पुलिस टीम
यह टीम अत्याधुनिक हथियार और बुलेटप्रुफ जैसे से लैस थी. उसे वापस लाते वक्त पूरी सुरक्षा का ध्यान रखा गया. इस बात का विशेष ध्यान रखा गया कि पूर्वाचल के पुलिस अधिकारी इस टीम में शामिल ना हों, पुलिस अधिकारियों के मोबाइल पहले ही ले लिये गये और यूपी की पुलिस टीम ने यहां पहुंचने के लिए दूसरा रास्ता लिया यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने तीन रास्ते बदले ताकि कोई परेशानी ना हो .मुख्तार अंसारी पर 50 मामले दर्ज हैं. पंजाब के रोपण जेल में वह साल 2019 से बंद था
कैसे और किन रास्तों से लाया गया मुख्तार अंसारी को
पुलिस के काफिले का रूट ऐसा रहा
मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस की टीम दोपहर 2.07 बजे रोपड़ से रवाना हुई थी। पंजाब से होते हुए यह काफिला शाम 4 बजे तक हरियाणा के करनाल पहुंच गया। इसके बाद नोएडा, मथुरा, आगरा और कानपुर होते हुए पुलिस का काफिला सुबह 4.34 बजे बांदा जेल पहुंचा। मुख्तार को लाने के दौरान काफिले की स्पीड करीब 80 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
मुख्तार को भी पहनाया गया था बुलेटप्रूफ जैकेट
मुख्तार अंसारी को जब पंजाब से यूपी लाया जा रहा था तो उसके ऊपर हमले की आशंका जताई गई थी। इसलिए रास्ते में पड़ने वाले सभी जिलों को अलर्ट पर रखा गया था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी पुलिसकर्मियों को बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था और मुख्तार अंसारी को भी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनाया गया था।
पहली बार ड्रोन से निगरानी
बांदा जिला जेल की निगरानी पहली बार ड्रोन कैमरे से होगी। बैरक नंबर 15 को सीसीटीवी कैमरों से कवर किया गया। इस कैमरों के जरिए जेल मुख्यालय लगातार मुख्तार की बैरक पर नजर रखेगा। साथ ही जेल में मुख्तार के करीब वहीं जेल कर्मी जा सकेंगे, जो बॉडी वॉर्न कैमरा पहने होंगे। साथ ही बांदा जेल को 30 सुरक्षाकर्मी भी दिए गए हैं।
स्वास्थ्य जांच को लेकर टीम तैयार
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मद्देनजर बांदा मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने डॉ. अभिषेक राज के नेतृत्व में चार डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। यह टीम बांदा पहुंचने पर मुख्तार के स्वास्थ्य की जांच करेगी। इसके साथ ही डायलिसिस और ऑक्सिजन के भी इंतजाम करेगी।
कब क्या- क्या हुआ ?
- 2:00 pm: पंजाब पुलिस ने मेडिकल जांच के बाद मुख्तार अंसारी को यूपी पुलिस के हवाले कर दिया,
- 2:08 pm : यूपी पुलिस का काफिले वहां से बांदा जेल के लिए निकला,
- 3:17 pm: यूपी पुलिस का काफिला हरियाणा के अंबाला से गुजरा,
- 5:12 pm:मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस का काफिला हरियाणा के मुरथल पहुंचा,
- 7:22 pm:काफिला मुख्तार अंसारी के साथ यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंचा. यूपी पुलिस ने सभी राज्यों के अधिकारियों को अलर्ट पर रखा,
- 10.40 pm: डॉ ब्रजेश कुमार और इटावा के एसपी यूपी पुलिस के इस काफिले में शामिल हुए . इसके बाद दो एसपी और 3 सीओ रैंक के अधिकारियों के हिस्से सुरक्षा का जिम्मा था, ड्राइवर को भी बदला गया,
- 1:46 am: यूपी पुलिस का काफिला उत्तर प्रदेश के भोगनीपुर पहुंचा,
- 4:06 am: यूपी पुलिस का काफिला मुख्तार अंसारी को लेकर बांदा पहुंचा यहां से जेल की दूरी मात्र 20 किमी की बची थी,
- 4:31 am: मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी पुलिस का यह काफिला बांदा जेल पहुंच गया,


























