दुर्गा मंदिर परिसर में मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती

बदायूँ.युबा कश्यप जागरूकता मंच के बैनर तले,दुर्गा मंदिर परिसर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती।कार्यक्रम में समाज के मौजूद वक्ताओं ने महर्षि कश्यप ऋषि के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया साथ ही कश्यप समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
इस मौके पर समाज के वरिष्ठ नेता व पूर्व सभासद नन्हें लाल कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप सभी धर्मों का सम्मान करते थे तथा मानव कल्याण में उन्होंने विशेष योगदान दिया। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों से कन्या भ्रूण हत्या एवं बाल विवाह के प्रति लोगों को जागरूक भी किया। कश्यप ऋषि का इतिहास प्राचीन माना जाता है आज की युवा पीढ़ी को कश्यप ऋषि के जीवन पर शोध करने की आवश्यकता है महर्षि कश्यप ने समाज को एक नई दिशा देने के लिए स्मृति ग्रंथ की रचना की थी महर्षि कश्यप ने ही समाज को नई दिशा दी थी।
युवा कश्यप जागरूकता मंच के अध्यक्ष पुनीत कुमार कश्यप एडवोकेट ने कहा कि कश्यप वंश का इतिहास गौरवशाली रहा है,महर्षि कश्यप ऋषि विभिन्न प्रतिभाओं के धनी थे। इस समाज में राजा बलि जैसे दानी राजा भी हुए। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए कहा।उन्होंने कहा कि शिक्षा वह मूल मंत्र है जिससे देश, समाज को प्रकाशमान, विकसित व उन्नत किया सकता है। विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा अवश्य दे। हम सबको अपने बच्चों को शिक्षित और संस्कारवान बनाने के लिए लगातार प्रयत्नशील रहना चाहिए।
इस मौके पर उपेन्द्र कश्यप, हिमांशु कश्यप, कमल कश्यप ,धर्मवीर कश्यप ,नितिन कश्यप ,आनंद कश्यप ,शिवम कश्यप ,रजत कश्यप ,मनीष कश्यप ,प्रशांत कश्यप, सौरभ कश्यप, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।।


























