होम राज्य उत्तर प्रदेश बिल्सी में शार्ट सर्किट से लगी आग,लाखों का हुआ नुकसान,

बिल्सी में शार्ट सर्किट से लगी आग,लाखों का हुआ नुकसान,

बिल्सी से दीपक माहेश्वरी “दीपक बाबा” की रिपोर्ट

बदायूँ के उपनगर बिल्सी के मोहल्ला नम्बर 1 में शॉर्ट सर्किट के चलते व्यापारी के घर मे बने गोदाम में रखा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का लाखों का सामान स्वाहा हो गया।बड़ी मशक्कत के बाद मोहल्ले वालों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया,बाद में फायर बिग्रेड भी घटना स्थल पर पहुंच गई।

आपको बता दें कि बिल्सी बम्बा चौराहे से खैरी रोड पर विमल इलेक्ट्रॉनिक की बहुत पुरानी दुकान है, दुकान के पास ही मोहल्ला नम्बर 1 में व्यापारी विमल माहेश्वरी का मकान भी है, दुकान छोटी होने और व्यापार बड़ा होने के चलते व्यापारी ज्यादातर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण घर के गोदाम में ही रखते थे, आज अचानक दोपहर को बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर पर बने गोदाम में आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, मोहल्ले बालों की मदद से जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक व्यापारी का घर और गोदाम में रखा लाखों का सामना स्वाहा हो गया।, लाखों के नुकसान होने से व्यापारी का पूरा परिवार सदमे हैं।

अगर समय रहते मोहल्ले वालों ने आग बुझाने के मिलकर सामूहिक प्रयास नहीं किये होते,तो यह हादसा बड़ा हो सकता था, इसका कारण व्यपारी का घर कस्बे की घनी आबादी में होना है,अगर यह आसपास के घरों में फैल जाती तो भीषण हादसा हो सकता था।व्यापारी के दोनों युवा पुत्र,अनुराग माहेश्वरी, अनुपम माहेश्वरी नुकसान को देखकर परेशान दिखे,बहीं इस हादसे में किसी जन हानि के न होने से लोग ईस्वर को धन्यवाद देते दिखे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here