बदायूँ बिल्सी क्षेत्र में कल रात आये आंधी तूफान के चलते आकाशीय बिजली गिरने से बिल्सी तहसील की सप्लाई कल रात्रि 11:00 बजे से बाधित हो गई है।विभाग के अनुसार अकाशीय बिजली गिरने से लाइन के 7 इंसुलेटर 2 क्लासआर्म क्षतिग्रस्त हो गए थे।जिसके चलते कल रात्रि से बिल्सी नगर की बिजली आपूर्ति बंद है,जिसके कारण आज सुबह से नगर पालिका की जलआपूर्ति भी वाधित हो गयी है,भारी गर्मी व कोरोना काल मे विद्युत व जलापूर्ति न होने के कारण नगर में हाहाकार मचा हुआ है।
इसको लेकर शहर की जनता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के प्रति भारी रोष है शहर के लोग अपना रोष शोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त कर रहे हैं, बहीं दूसरी ओर बिल्सी क्षेत्र के कुछ सभ्रांत लोगों ने सही जानकारी के लिये स्वदेश केसरी के नम्बर पर मदद मांगी, जिसके चलते हमारे संवाददाता ने बिल्सी क्षेत्र के जेई धर्मात्मा कुमार से बात की उन्होंने स्वदेश केसरी को जानकारी देते हुए बताया कि कल रात्रि 11:00 बजे अकाशीय बिजली गिरने के कारण लाइन के 7 इंसुलेटर 2 क्लासआर्म क्षतिग्रस्त हो गए थे।जिसके कारण बिल्सी क्षेत्र की सप्लाई बाधित हो गई।जिसे विद्युत कर्मियों द्वारा बदल दिया गया है, अभी 21 किलोमीटर के क्षेत्र में लाइन को दुरुस्त कर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने के लिए रात्रि में ही पूरा प्रयास किया जा रहा है।बिल्सी की जनता थोड़ा धैर्य रखे, यह संकट प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न हुआ है,हमारी पूरी टीम कल रात से ही इसको दुरुस्त करने में लगी हुई है में उम्मीद करता हूँ हम रात में बिजली सप्लाई शुरू कर देंगे।


























