महाराष्ट्र में नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में ‘ऑक्सीजन लीक’बड़ा हादसा हो गया। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं से शोक जताया है
नासिक: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर जारी है और हर दिन कोविड-19 के नए रिकॉर्ड सामने आ रहे हैं. इस कारण कई राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत है और इस बीच महाराष्ट्र के नासिक के एक अस्पताल में बड़ा हादसा हुआ और जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया.
हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत
नासिक में हुई इस घटना की जानकारी देते हुए महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया, ‘ऑक्सीजन लीक हादसे में अब तक 22 लोगों की जान गई है, जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.’ उन्होंने बताया कि जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों की मौत हुई. ये सभी मरीज वेंटीलेटर पर थे.
नासिक हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन टैंक रिसाव की वजह से हादसा दिल दहला देने वाला है। उससे होने वाले जानमाल के नुकसान से मन दुखी है। इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।’
अमित शाह ने जताई संवेदना
देश के गृहमंत्री अमित शाह ने संवेदना जाहिर करते हुए कहा, ‘नासिक के एक अस्पताल में ऑक्सिजन लीक होने से हुई दुर्घटना का समाचार सुन व्यथित हूं। इस हादसे में जिन लोगों ने अपनों को खोया है, उनकी इस अपूरणीय क्षति पर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। बाकी सभी मरीजों की कुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’
पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना: राहुल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में मरीजों की मौत की खबर बेहद दुखद है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। मैं राज्य सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं से हर संभव सहायता प्रदान करने की अपील करता हूं।
यह है पूरा मामला
महाराष्ट्र के नासिक में टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की घटना में 22 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई है। यह घटना नासिक के जाकिर हुसैन हॉस्पिटल में घटी है। यहां अचानक ऑक्सिजन टैंकर से ऑक्सिजन लीक होने की वजह से पूरे अस्पताल परिसर में धुआं ही धुआं हो गया। मौके पर अधिकारियों की देखरेख में दुरुस्तीकरण का काम शुरू किया गया है। नासिक की फायर ब्रिगेड की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है।
फायर ब्रिगेड ने हालात पर किया काबू नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल ऑक्सीजन टैंक लीक होने के बाद पूरे इलाके में ऑक्सीजन गैस फैल गई. रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को आना पड़ा और हालात पर काबू पा लिया गया है.
महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की भारी कमी
बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की वजह से हालात बेहद खराब हैं और कई जिलों में ऑक्सीजन की भारी कमी है. इस कारण कई मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है. इसके बाद राज्य सरकार ने केंद्र से अनुरोध किया था कि हवाई मार्ग के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई राज्य में करवाई जाए, ताकि मरीजों को सही समय पर ऑक्सीजन मुहैया हो सके.
महाराष्ट्र में एक्टिव मरीजों की संख्या 6.83 से ज्यादा
बता दें कि महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के 62097 नए मामले सामने आए थे, जबकि 519 लोगों की मौत हुई. इसके बाद राज्य में संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 39 लाख 60 हजार 359 पहुंच गया है और मृतकों का आंकड़ा 61 हजार 343 तक पहुंच गया. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 54 हजर 224 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 32 लाख 13 हजार 464 हो गई है. महाराष्ट्र में एक्टिव रोगियों की कुल संख्या 6 लाख 83 हजार 856 हो गई है.

























