बदायूँ पुलिस रात्रि कालीन कर्फ्यू के नाम पर कुछ होटल, रेस्टोरेंट व शराब की दुकानों पर मेहरबानी दिखा रही है,जहां पर कर्फ्यू के बाद भी लोग होटल में बिठाकर खाना खिला रहे हैं,बहीं उन होटल पर सख्ती बरत रही है जहां से केवल होम डिलीवरी की सुविधा दी जा रही है।ऐसा ही एक मामला इंद्राचौक के पास के रेस्टोरेंट का है जहां दो दिन पहले पुलिस की जीप आकर रेस्टोरेंट कर्मियों को हड़काती है,जबकी न तो उस समय रेस्टोरेंट में कोई ग्राहक थे और न ही भीड़,रेस्टोरेंट के कर्मचारी आये हुए ऑर्डर की होम डिलीवरी तैयार कर रहे थे, बहीं दूसरी दिन फिर से उसी रेस्टोरेंट पर जवाहरपुरी पुलिस चौकी की टीम आकर कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार कर गाली गलौज करके चली जाती है,इस दौरान भी रेस्टोरेंट पर न तो कोई कस्टमर थे और न ही कोई भीड़, ।
व्यापारी ने रोज रोज की गलियों ओर अभद्रता से दुखी होकर, कर्फ्यू के दौरान पूरे शहर के खुले रेस्टोरेंट , होटल शराब की दुकानों के खुले होने, के साथ ही बहाँ पर ग्राहकों की भीड़ का भी वीडियो बना पुलिस की दोहरी भूमिका की पोल खोल कर रख दी साथ ही यह वीडियो मीडिया को शेयर कर सवाल कर दिया एक देश एक कानून कहाँ हैं जो पुलिस की सेवा करेगा उसके लिये कोई नियम कानून नहीं होगा,इस वीडियो के सामने आने के बाद से बदायूँ पुलिस की फजीहत हो रही है, बहीं इस दोहरे मापदंड को लेकर पुलिस पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं, जहां एक ओर रेलबे स्टेशन के आसपास सभी होटल देररात खुले देखे जा सकते हैं जबकि वीडियो में बहाँ 112 नम्बर पुलिस की गाड़ी भी साफ नजर आ रही है,बहीं नवादा से कोतवाली रोड पर सभी रेस्टोरेंट चलते दिख रहे हैं, मथुरिया चौक से विलायतशाह रोड पर सभी स्वीट्स की दुकानों के साथ साथ होटल पर भी भीड़ नजर आ रही है,
इस वीडियो के वायरल होने के बाद से व्यापारियों में पुलिस दोहरे नियमों को लेकर भारी रोष है,व्यापारियों का कहना है कि अगर कर्फ्यू है तो सभी को होना चाहिए, केवल एक रेस्टोरेंट को टारगेट करने पीछे की पुलिस की मंशा पर सवाल खड़े कर रहा है। व्यापारी का कहना है कि अगर कल भी उसके साथ भेदभाव हुआ तो यह वीडियो के साथ शहर के ताजा वीडियो बनाकर प्रदेश के डीजीपी व मुख्यमंत्री को ट्विटर के माध्यम से भेजे जाएंगे।


























