प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर
बदायूं में जिले के सहसवान में तैनात उपजिलाधिकारी किशोर गुप्त का उपचार के दौरान बरेली के राममूर्ति अस्पताल में निधन हो गया बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव के बाद उन्होंने कोविड टेस्ट कराया जिसमें वह संक्रमित पाए गए। जिसके बाद बरेली में उनका उपचार चल रहा था। तहसीलदार सहसवान के मुताबिक आज उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मिल रही जानकारी के अनुसार 30 जून को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। मगर कोरोना काल के क्रूर चक्र ने उनके जीवन की डोर छीन ली।बताया जा रहा कि आज उनका अंतिम संस्कार लगभग साढ़े ग्यारह बजे बदायूं के लालपुल स्थित मुक्ति धाम पर किया जाएगा। वही कोरोना संक्रमित होने के बाद उपजिलाधिकिरी की उपचार के दौरान मौत के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई है।एस डी एम सहसवान के निधन पर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ शाखा जनपद बदायूँ ने ई मीटिंग करके अपने साथी लेखपाल मंजुल कुमार की पत्नी व उनके पिता एवं ललित मोहन शर्मा जी की पत्नी एवं SDM सहसवान किशोर गुप्त की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।
भोजराज सिंह ज़िला अध्यक्ष, कमल कुमार सिंह ज़िला मंत्री, रूपेन्द्र सिंह शाक्य ज़िला उपमंत्री, वीरपाल सिंह कोषाध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारिओं द्वारा दो मिनट का मौन रख मृतकों की आत्माओंं की शाांति की प्रार्थथना करते हुए शोक व्यक्त किया गया।