होम राज्य उत्तर प्रदेश गौतमबुद्ध नगर में हाईअलर्ट जिले में फूटा कोरोना बम, आज 239 नए...

गौतमबुद्ध नगर में हाईअलर्ट जिले में फूटा कोरोना बम, आज 239 नए मामले आए,

गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। शुक्रवार को एक बार फिर जिले में काफी डरावने मामले आए है। आज जिले में 239 लोगों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन मामलों के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम के हड़कंप मच गया है।

जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार को जनपद में कोरोना वायरस से 239 लोग संक्रमित हुए है। जिले के अलग-अलग अस्पतालों में इस समय 913 मरीजों का उपचार चल रहा है। अब तक जनपद में 26 हजार से ज्यादा मरीज उपचार के दौरान ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 27 हजार से ज्यादा मरीज अब तक जिले में कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि जनपद में अब तक कोविड-19 के संक्रमण की वजह से 93 लोगों की मौत हो चुकी है। विगत कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण में तेजी आई है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें। जरूरत हो तभी घर से निकले।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को जिले में 125 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी। गुरुवार को जिले में 134 नए लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। अब शुक्रवार को जिले में एक बार फिर कोरोना ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल पहली बार कोरोना संक्रमण के 1 दिन में इतने मामले सामने आए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here