होम राज्य उत्तर प्रदेश कोरोना वायरस से यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का...

कोरोना वायरस से यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का निधन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना पूरी तरह से बेकाबू हो गया है. कोरोना से यूपी के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का निधन हो गया है. मिश्र लखनऊ के पीजीआई में भर्ती थे. बताया जा रहा है कि वो कैंसर से भी पीड़ित थे.

कोरोना की मार से यूपी लखनऊ का सारा सिस्टम ध्वस्त हो गया है। आम हो या खास कोई इसकी जद में आने से नहीं बच पा रहा। दूसरी तरफ व्यवस्था मुंह बाए लोगों को मौत के मुंह में जाता देख रही है। ताजा घटनाक्रम में सूबे के राज्य मंत्री हनुमान प्रसाद मिश्र का संक्रमित होने के बाद निधन हो गया। उधर, रवीश कुमार ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा- लखनऊ बन गया ‘लाशनऊ’। कोरोना संक्रमण के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा है। शहर के अस्पतालों में बेड की संख्या महज पांच हजार के आसपास है। वहीं ऐक्टिव मरीजों की संख्या 50 हजार तक पहुंच चुकी है। मरीजों को ना तो कोविड कमांड सेंटर से मदद मिल पा रही है ना ही हेल्पलाइन पर कोई सुनने वाला है। मदद के लिए लोग चीत्कार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here