होम राज्य उत्तर प्रदेश सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत श्री मटरू मल शर्मा ने...

सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत श्री मटरू मल शर्मा ने देशवासियों को होली के पर्व पर आर्शीवाद सहित दी सुभकामनाएँ,

देश में सोमवार को होली का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम बिल्सी के महंत श्री मटरू मल शर्मा ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

महंत ने लोगों को बधाई देने के साथ ही कोरोना को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील भी की है,अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का त्योहार होली, सामाजिक सौहार्द का पर्व है और लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व आशा का संचार करता है,आनंद, उमंग, हर्ष और उल्लास का यह त्योहार हर किसी के जीवन में नए जोश और नई ऊर्जा का संचार करे,प्रेम, उल्लास और आनंद को समर्पित यह त्योहार हमारी एकता और सद्भावना के रंग को और अधिक प्रगाढ़ करे। आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि के रंगों से सराबोर हो यह मेरी कामना है कि उमंग और उल्लास का यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विविधता में निहित राष्ट्रीय चेतना को और शक्ति प्रदान करे।

भगवान श्री बालाजी से कामना है कि अतिशीघ्र इस भयानक कोरोना बीमारी से विश्व को मुक्ति दिलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here