- आदित्य माहेश्वरी ने शोशल मीडिया पर चलाया अभियान,लोगों का मिल रहा भारी समर्थन,
बिल्सी के युवा आदित्य माहेश्वरी ने उत्तर प्रदेश व केंद्र सरकार से सवर्ण समाज हित मे SC ST के अंतर्गत दर्ज झूठे केसों में सजा पाए बेगुनाहों को न्याय देने के लिये S.C, S.T के तहत झूठे केस दर्ज कराने वालों के खिलाफ तीन गुना सजा दिए जाने का सख्त कानून बनाये जाने की अपील की है।आदित्य माहेश्वरी ने कहा कि हजारों केसों में पता नहीं कितने बेगुनाह सवर्ण जेल में सालों साल पड़े रहते है और केस लड़ते लड़ते मर जाते है…..सरकार को ऐसे मामलों में निर्दोष पाए जाने पर झूठा मुकदमा करने वाले के ऊपर तीन गुनी सजा दिए जाने जैसे सख्त कानून बनाये जाने की मांग की है। जिससे झूठे मुकदमे दायर करने से पहले कोई हजार बार सोचे,
बिल्सी के युवा समाजसेवी आदित्य माहेश्वरी ने सरकार से अपील की है झूठे केस लगाने वाले लोगों को सबक सिखाने के लिये सजा पाए व्यक्ति से तीन गुना अधिक सज़ा दिए जाने का कानून बनाये जाने की अपील की है उन्होंने इसके लिये सवर्ण समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि सभी लोगों को अधिक से अधिक संख्या में सरकार से ऐसा कानून बनाये जाने की अपील करनी चाहिए साथ ही शोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों को ऐसे काले कानून के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए।जिससे सरकार इस बारे में विचारकर सख्त कानून बनाने पर मजबूर हो।


























