शराब पिलाने के बाद महिला से गैंगरेप
पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
पूरनपुर। पड़ोस की एक महिला को नबाबगंज छोडऩे के बहाने ले जाकर शराब पिलाने के बाद उसके साथ तान लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। होश आने पर तीनों लोग उसे छोड़ कर भाग गए पीडि़त महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने बीती रात पुलिस को दी तहरीर देकर कहा कि उसका विवाह जनपद बरेली के नवाबगंज में हुआ है। कई दिन पूर्व वह अपनी ससुराल से मायके आई थी। कल उसका पड़ोसी गांव का ही पवन कुमार और श्यामू पंडित उसके पास आया और कहा कि वह नवाबगंज जा रहा है। उसे वहां जाकर छोड़ देगा आरोप है। इसके बाद श्यामू पंडित उसे एक अनजान स्थान पर ले गया और उसे शराब पिलाने के बाद उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद रात्रि में फिर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसने दो और परिचितों के साथ बलात्कार कराया। होश आने पर आरोपी पीडि़त महिला को छोड़कर भाग गए। किसी तरह महिला थाने पहुंची और उसने पुलिस से शिकायत की सामूहिक बलात्कार की तहरीर मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस ने तत्काल भादवि की धारा 376 डी के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने रात्रि में ही ताबड़तोड़ दबिश देकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पूरनपुर कोतवाल सुरेश कुमार सिंह का कहना है कि आरोपियों को से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
पूरनपुर की घटना के संबंध में सूचना मिलते ही तत्काल फौरी कार्रवाई की गई है तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है उन्हें उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है शीघ्र ही इस मामले में चार्जशीट दाखिल कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।
जयप्रकाश सिंह, एसपी, पीलीभीत


























