जे0एस0 कालेज द्वारा तृतीय “राष्ट्रीय महासंघ कप ओलम्पियाड खेल 2021” बहेड़ी स्टेडियम बदायूॅ, में आयोजित हुआ कार्यक्रम का शुभारम्भ जे0 एस0 कालेज के प्रबन्धक नरेन्द्र सिंह यादव, निदेशक श्री विकास यादव,मुख्य अतिथि बिसौली विधायक कुशाग्र सागर,ओलम्पियाड फेडरेशन चेयरमैन आदिल खान,मुख्य अतिथि संयुक्त सचिव ओ0एस0जी0एफ0 डा. दीपक चौहान व गूंज संस्था के राजन मेंहदीरत्ता ने संयुक्त रुप से किया।

इस बार उत्तर प्रदेश , हरियाणा, झारखंड, बंगाल,सहित 20 राज्यों के खिलाड़ियो ने कबड्डी, हाकी, बालीबाल ,बेडमिन्टन, एथलीट, दौड़, खेलों में प्रतिभाग किया।हरियाणा और बनारस को दो गोल्ड मेडल, आगरा, बरेली को एक गोल्ड मेडल बदायूं को 45 खिलाडि़यों ने भाग लिया जिसमें पच्चीस ( 25 ) स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक व 8 कांस्य पदक प्राप्त हुए अंडर 19 में सात स्वर्णपदक, पांच रजत, 2 कांस्य पदक बदायूं के जे.एस. कालेज ने एथलीट, 5 कि0मी0 दौड़ में विकास सिंह और 400 मीटर दौड़ में ओमेन्द्र सिंह और बालीबाल टीम सन्तोष शर्मा, सोनू गुप्ता, वेदपाल, पुष्पेन्द्र कुमार, आलोक, अंकित, अभिषेक ने 11 स्वर्ण पदक प्राप्त किए। टीम कबड्डी में 11 रजत पदक और राजन सिंह ने सीनियर 400 मीटर दौड़ में कांस्यपदक प्राप्त हुआ। कोच वीकेश यादव ने सभी का उत्साह वर्धन किया। सभी विजेताओं को मेडल और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।


























