होम राज्य उत्तर प्रदेश बनवारी लाल कंछल जी को लगातार छठी बार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार...

बनवारी लाल कंछल जी को लगातार छठी बार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं बदायूँ के विपिन अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया

लखनऊ,  उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार जगत की राजनीति में लखनऊ के बनवारी लाल कंछल का दबदबा कायम रहा। पूर्व राज्यसभा सदस्य कंछल लगातार छठवीं बार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष निर्वाचित हुए। 20वां त्रैवार्षिक निर्वाचन एवं व्यापारी सम्मेलन लखनऊ के महाराजा अग्रसेन विद्यालय मोती नगर में रविवार संपन्न हुआ। इस निर्वाचन में 102 पदों के लिए होने वाले निर्वाचन में कुल 113 लोगों ने नामांकन किया था। अतिरिक्त लोगों को समझा बुझाकर नामांकन पत्रों की वापसी कराई गई। इसके बाद निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।

इसमें बनवारी लाल कंछल छठवीं बार प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए। जबकि  वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि कौशांबी, कोषाध्यक्ष नरेश कुच्छल  नोएडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर वेद प्रकाश गुप्ता शाहजहांपुर, वेद प्रकाश गुप्ता फैजाबाद, कमल गुप्ता अलीगढ़ , दुर्गा प्रसाद वाराणसी,  महामंत्री पद पर अमरनाथ मिश्रा लखनऊ,  कपिल आर्य रामपुर व  जसवंत बत्रा सहारनपुर,बदायूँ के विपिन अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष चुना गया।मुख्य चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी भारत भूषण गुप्ता, जसवंत बत्रा, संजय अग्रवाल एवं आशीष द्विवेदी ने पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा की। बनवारी लाल कंछल के लगातार छठवीं बार निॢवरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा होते ही जश्न जैसा माहौल हो गया। वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरी, कोषाध्यक्ष नरेश कुच्छल और उपाध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल और महामंत्री के रूप में चुने गए अमरनाथ मिश्र का सभी ने स्वागत किया।

अध्यक्ष पद के उम्मीदवार प्रदीप जैन बाराबंकी एवं वरिष्ठ महामंत्री प्रमोद अग्रहरि गोरखपुर अंतिम समय तक मैदान में डटे रहे। जिन्होंने वरिष्ठ पदाधिकारियों के अनुरोध पर नामांकन वापस ले लिया।  मुख्य चुनाव अधिकारी वेद प्रकाश गुप्ता, सहायक चुनाव अधिकारी भारत भूषण गुप्ता ने 102 पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन की विधिवत घोषणा की। इसके अतिरिक्त संसदीय महामंत्री सचिन कंछल,  संयुक्त महामंत्री भारत भूषण गुप्ता, अनिल बाजार, अशोक मोतियानी,  प्रदेश प्रभारी देवेंद्र मिश्रा , सुनील गुप्ता लखनऊ,  उपाध्यक्ष  राम शंकर जायसवाल प्रतापगढ़, विजय यादव वाराणसी, प्रदेश युवा अध्यक्ष नवीन मक्कड़ सहारनपुर, वरिष्ठ युवा महामंत्री राजदेव त्यागी गाजियाबाद,  महिला महिला प्रदेश अध्यक्ष अनीता अग्रवाल प्रयागराज को मनोनीत किया गया।

20 पदाधिकारियों का सम्मान
 सम्मेलन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के 20 पदाधिकारियों को व्यापार रत्न व्यापार शिरोमणि से सम्मानित किया गया।  यह सम्मान उन पदाधिकारियों को प्रदान किया गया जिन्होंने पिछले 20 वर्षों में संगठन के लिए जी जान से जुट कर प्रदेश द्वारा दिए गए प्रत्येक कार्य को सफ लतापूर्वक अपने जनपद में लागू किया।   सम्मान पाने वालों में अनिल शर्मा आगरा, मदन गुप्ता, अनिल टिबरेवाल गोरखपुर, इंद्रभान सिंह इंदू, आरिफ  हबीब जौनपुर, राजेंद्र केसरवानी प्रतापगढ़, शोभित सक्सेना बरेली, प्रदीप जैन बाराबंकी,  सीताराम अग्रहरी महाराजगंज,  बसंत सिंह बग्गा, मनोज गुप्ता रायबरेली, कपिल आर्य रामपुर,  सुरेश बड़ेदा ललितपुर, जसवंत बत्रा सहारनपुर,  पुष्कर चौधरी खलीलाबाद, रतन लाल गर्ग सोनभद्र, फ रीद खां हमीरपुर, मनमोहन, राजदेव त्यागी गाजियाबाद शामिल रहे।

कपड़ा व्यापार मंडल के अशोक मोतियानी अध्यक्ष, अनिल महामंत्री
बनवारी लाल कंछल ने सम्मेलन में पहली बार उत्तर प्रदेश कपड़ा व्यापार मंडल का गठन करते हुए अशोक मोतियानी को प्रदेश अध्यक्ष एवं अनिल बजाज को प्रांतीय महामंत्री मनोनीत किया है। ये दोनों पदाधिकारी अब लखनऊ कपड़ा व्यापार मंडल के अध्यक्ष व महामंत्री थे। अशोक ने सम्मेलन में व्यापारियों के लॉकडाउन के दौरान दर्ज हुए मुकदमे वापस लिए जाने पर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  व कानून मंत्री ब्रजेश पाठक  की सराहना की।

बदायूँ के जिलाध्यक्ष सर्वेश गुप्ता के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमे सुभाष बत्रा को वरिष्ठ जिला महामंत्री,दिनेश गुप्ता बँटी को जिला मन्त्री,एवं सचिन यादव को युवा व्यापार मण्डल का जिलाध्यक्ष चुना गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here