बदायूँ के पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक ने समस्त भारत वासियों को रंगों का पर्व होली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। प्रेम स्वरूप पाठक ने इस अवसर पर सभी नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।उन्होंने आगे कहा कि होली का त्यौहार बड़े-छोटे, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाकर सबको प्रेम, आत्मीयता और समरसता के रंग में सराबोर कर देता है।होली आपसी भाईचारा ,समानता और सौहार्द्र को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने सामाजिक सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्यावरण के अनुकूल होली मनाने की अपील की है। उन्होंने आगे कहा है कि कोरोना संक्रमण के फैलाव को देखते हुए सभी लोग उत्साह और उमंग के इस त्यौहार के दौरान सभी जरूरी सावधानी बरतें, मास्क पहनें, शारीरिक दूरी बनाए रखें, हाथों को स्वच्छ रखें, सेनिटाइज करते रहें। अपील कर कहा है कि यथा संभव घर में ही होली मनाएं और बाहर भीड़-भाड़ से बचें क्योंकि बचाव ही सुरक्षा है!


























