लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जिस समय पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो जाता है,उसी समय महंगाई बढ़ जाती है। महंगाई बढ़ाकर इन्होंने पूरे मध्यम वर्ग,गरीब, किसान,नौजवान सबके ऊपर भार डाला है। BJP ने इतनी महंगाई कर दी कि गरीब ये सोच रहा है कि हम बचाएं क्या..खाएं क्या? और वो तर्क दे रहे हैं कि इससे देश बनेगा।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अखिलेश यादव आगे कहा उत्तर प्रदेश में नई सरकार की जरूरत है क्योंकि पुरानी सरकार ने जनता को निराश किया है। किसान अपनी बात उनके पास लेकर आए होंगे तो उन्होंने किसानों का अपमान कर दिया। इतना अपमान का सामना कभी जनता ने नहीं किया होगा जितना बीजेपी की सरकार में हो रहा है।