- भगवान सिंह शाक्य के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में मोदी और योगी की जमकर की सराहना
- कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया जनता का रुख
बदायूं।पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के आवास पर पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य व सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य का जोरदार स्वागत किया गया। शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य और बहन अनीता शाक्य ने शॉल ओढ़ाकर जोरदार स्वागत किया।कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने पूर्व मंत्री भगवान सिंह शाक्य के आवास पर हुई प्रेसवार्ता में मोदी और योगी की जमकर सराहना की,उन्होंने कहा कि मोदी हमेशा प्रधानमंत्री बनेंगे। उनकी नीति और योजनाओं से जनता काफी खुश है। देश से लेकर प्रदेश तक रामराज्य स्थापित हो चुका है इस बात को कोई नकार नहीं सकता।

बदायूं जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा का ही होगा सपा का पतन हो चुका है। स्थानीय चुनाव में प्रत्यासी के चयन के बारे में पूछने पर कैबिनेट मंत्री ने कहा सबसे पहले पार्टी में मेहनत करने वालों को ही वरीयता दी जाएगी। हमारी सरकार पैरासूट से आने वालों को महत्व ना देकर अपने जमीनी कार्यकर्ताओ को सम्मान देती है। प्रेसवार्ता के दौरान शेखुपुर विधायक धर्मेन्द्र शाक्य, यादवेंद्र सिंह शाक्य,अनीता शाक्य,रवि प्रताप सिंह,राजू मौर्या, प्रधान धर्मेंद सिंह, शिशुपाल शाक्य, संजीव मौर्या, दुष्यन्त कुमार,देवेन्द्र राजपूत मौजूद रहे