आदर्श नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में उमड़ा जन सैलाब, झूम उठे श्रद्धालु-
कथा व्यास राजीव कृष्ण भारद्वाज ने मन को निर्मल रखने का दिया संदेश-
आदर्श नगर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा के पंचम दिवस प्रातः बेला में महालक्ष्मी यज्ञ आचार्य श्री सुरेंद्र कुमार भारद्वाज (नरवर वालो) के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ। जिसमें मुख्य यजमान के रूप में पवन सक्सेना एवं उनकी पत्नी रहे।श्रीमद भागवत महापुराण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारती पहुंचे,आयोजक ने कथा व्यास राजीव कृष्ण भारद्वाज के माध्यम से उनका पटका ओढ़ाकर सम्मान किया ।



वृंदावन धाम से पधारे कथा प्रवक्ता आचार्य कथा व्यास राजीव कृष्ण भारद्वाज जी ने कहा कि मन ही सारे पापों की खान है और जब मनुष्य के मन का चक्कर खत्म हो जाता है तब उसकी 84 लाख योनियों का चक्कर भी खत्म हो जाता है। यदि मनुष्य अपनी कमी को अनदेखा न करें। तो वह कभी दुःखी नहीं होगा। शिशुपाल द्वारा श्री कृष्ण को अपशब्द कहे जाने पर अर्जुन को क्रोधित होता देख श्री कृष्ण ने अर्जुन से कहा कि जिसके पास जो रहता है वही देता है। नीच व्यक्ति के साथ नीचता पर उतर आना उचित नही होता। निर्मल मन से ही प्रभु की प्राप्ति संभव है। इस दौरान व्यास जी ने श्री कृष्ण एवं राधा के बचपन का मनमोहक नोक झोंक का वर्णन किया। साथ ही कृष्ण की बाल लीलाओं का भी सुंदर चित्रण भी किया।
कथा में गोवर्धन भगवान को छप्पन भोग लगाए गए एवं समस्त भक्त जनों को प्रसाद वितरण कर कथा का समापन हुआ।
गोपाल शर्मा ने समस्त धर्मप्रेमियों से 20 फरवरी तक प्रतिदिन सायं 6 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक भागवत कथा सुनकर धर्मलाभ उठाने का आह्वान किया।
इस मौके पर यज्ञ आचार्य सुरेंद्र कुमार भारद्वाज (नरवर वाले), आचार्य ब्रह्मदत्त वशिष्ठ, कमलकांत वशिष्ठ, आदेश तिवारी, कमलेश गुप्ता, शशांक गुप्ता, उत्कर्ष गुप्ता, कामेश दत्त पाठक, आयुष भारद्वाज, देव, दिनेश शर्मा, अमित शर्मा समेत तमाम धर्म प्रेमी मौजूद रहे।