20 पशुओं की भी मौत, घायलों को कराया निजी अस्पताल में भर्ती
जयपुर से पशु लेकर आ रहा कंटेनर, मोहम्दाबाद में हुआ हादसा
अमरोहा : गजरौला में हाईवे पर पशुओं के लदे एक कंटेनर का टायर पंचर होने पर वह अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसे में कंटेनर सवार छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए। वही कंटेनर में लगे 15 से अधिक पशुओं की भी मौत हो चुकी है।
हादसा सोमवार की सुबह करीब आठ बजे हुआ। जयपुर से पशु लेकर आ रहा एक कंटेनर डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकिया चमन में जा रहा था। उसमें 25 पशु लदे हुए थे और 20 से अधिक लोग सवार थे। यह कंटेनर जैसे ही हाईवे पर बृजघाट चौकी से निकलने के बाद गांव मोहम्दाबाद के पास अचानक उसके अगले टायर में पंचर हो गया। जिसके बाद कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। और उसमें सवार लोग पशुओं में दब गए। जिसमें छह लोगों की मौत भी हो चुकी है। 15 से अधिक पशुओं की मौत भी हो गई। वहीं 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर दूर तक जाम की समस्या भी उत्पन्न हो गई। उधर हादसे की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए।
मृतकों की सूची
- – अकरम पुत्र असलम निवासी गांव सहसपुर अली कोतवाली डिडौली
- – मोहम्मद हसन पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी गांव ओवरी थाना असमोली जिला सम्भल
- – सानु पुत्र लठ्न निवासी गांव ओवरी थाना असमोली जिला सम्भल
- – नाजिम पुत्र अख्तर निवासी गांव ओवरी थाना असमोली जिला सम्भल
- – हरि सिंह पुत्र हरि राज गाँव महदपुर थाना सैदनगली
- – दुली चंद पुत्र मोहन गाँव महदपुर थाना सैदनगली


























