होम राज्य उत्तर प्रदेश पं अमन मयंक शर्मा ने ब्रज तीर्थ मथुरा एवं वृन्दावन के लिए...

पं अमन मयंक शर्मा ने ब्रज तीर्थ मथुरा एवं वृन्दावन के लिए तीर्थयात्रियों का जत्था किया रवाना

शिव शक्ति आध्यात्मिक केंद्र एवं भारत जनकल्याण मिशन ट्रस्ट के तत्वाधान में नगला मंदिर से ब्रज तीर्थ मथुरा एवं वृन्दावन के लिए तीर्थ यात्रियों सहित बस रवाना हुई।शिव शक्ति आध्यात्मिक केंद्र के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा ने बताया कि नगला मंदिर पर बस के समक्ष आचार्य मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने नारियल फोड़कर एवं शिव शक्ति आध्यत्मिक केंद्र के अध्यक्ष पं अमन मयंक शर्मा एवं रितेश उपाध्याय ने हरी झंडी दिखाकर तीर्थयात्रियों के जत्थे के लिए ब्रज तीर्थ को रवाना किया।इस अवसर पर रितेश उपाध्याय,गिरीश चंद्र साहू,भानु प्रकाश सिंह, नरेश उपाध्याय,हरिओम रस्तोगी, गीता शर्मा,अंजलि मिश्रा, नीरजा उपाध्याय,गौरव पाठक, चर्चा पाठक, अनादि शंखधार,विभांशु दत्त,नियति मिश्रा,हर्षित पाठक,पूजा सहित दर्जनों तीर्थ यात्री उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here