होम राज्य उत्तर प्रदेश राजस्थान के किसानों का कूच, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करेंगे जाम

राजस्थान के किसानों का कूच, दिल्ली-जयपुर हाईवे पर करेंगे जाम

विभोर पाराशर (एडिटर दिल्ली एनसीआर) की रिपोर्ट

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का आंदोलन जारी है। छह दौर की वार्ता के बाद भी कोई समाधान नहीं निकलने के बाद किसानों ने आंदोलन और तेज करने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत रविवार को राजस्थान के हजारों किसान दिल्ली कूच करेंगे। इस दौरान दिल्ली जयपुर हाई वे पर यातायात प्रभावित हो सकता है। हजारों किसान 11 बजे शाहजहांपुर से दिल्ली रवाना हुए। ये ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। किसान संगठन सोमवार को अपने विरोध प्रदर्शन को बड़ा स्वरूप देने की प्लानिंग बना रहे हैं। वहीं सत्तारूढ़ भाजपा भी तैयारी कर रही है। भाजपा ने देश भर में किसान चौपाल लगाकर किसानों को इन कानूनों के बारे में जानकारी देने की रणनीति बनाई है। कुल 700 स्थानों पर चौपाल लगाई जाएगी।

राजनाथ सिंह की पहल पर जगी उम्मीद:

राजनाथ सिंह की पहल पर जगी उम्मीद: इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की पहल पर सरकार को बड़ी उम्मीद जगी है। राजनाथ सिंह ने शनिवार को किसान संगठनों से बात की थी और अपनी 18 सूत्रीय मांगे रखी थी। राजनाथ सिंह के भरोसे के बाद किसानों ने चिल्ला बॉर्डर खोल दिया जो बीते करीब 17 दिन से बंद था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here