होम राज्य उत्तर प्रदेश बदायूँ में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) की कमेटी के...

बदायूँ में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) की कमेटी के गठन के लिये जिला संयोजक की जिम्मेदारी दी सरदार महेंद्र पाल सिंह को,नगर संयोजक बने प्रदीप कुमार शर्मा

  • बदायूँ ने दी नये व्यापार मण्डल ने दस्तक, पुराने व्यापार मण्डलों को अपने सदस्यों के पलायन का डर
  • व्यापार मण्डल के चाणक्य कहे जाने वाले नवनीत सोन्टू ने दिया कंछल गुट को झटका,

राहुल पाठक (जिला संवाददाता)

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) के प्रदेश सयोंजक नवनीत गुप्ता शोन्टू की संतुति पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने जिला में टीम के गठन के लिए बदायूं जनपद में जिला सयोंजक सरदार महेंद्र पाल सिंह एवं नगर बदायूं में इकाई के गठन के लिए प्रदीप कुमार शर्मा को नगर सयोंजक की जिम्मेदारी सौप कर प्रदेश कार्यालय से मनोनयन पत्र जारी किए जिसको लेकर व्यपारियो में हर्ष का माहौल है जल्द ही जिला एवं नगर इकाई का गठन कर प्रदेश कार्यालय को सूची प्रेषित की जाएगी

प्रदेश अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने नवनियुक्त सयोंजको से अपने निर्देशन में जिला बदायूं के कस्बो इत्यादि व नगर बदायू की इकाइयो का गठन कर प्रदेश कार्यालय को प्रेषित करने का निर्देशन भी दिया। विदित हो कि कंछल गुट के सबसे ताकतवर बरिष्ठ प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने बनवारी लाल कंछल के साथ मतभेद के चलते अलग व्यापार मण्डल का गठन कर कंछल गुट को झटका दिया है,अब कंछल के लिये खासतौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपने संगठन को का किला ढहता नज़र आने लगा है।बदायूँ जिले पर भी लोकेश अग्रवाल की मजबूत पकड़ के कारण कंछल गुट का बदायूँ का किला भी ध्वस्त होता नजर आने लगा है।

प्रदेश सयोंजक नवनीत गुप्ता शोन्टू ने कहा कि व्यापार मंडल हमेशा से व्यापारी हितो के लिए संघर्ष करता आ रहा है जिसको लेकर सरदार महेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में जिला इकाई एवं प्रदीप कुमार शर्मा के नेतृत्व में नगर बदायूं इकाई का गठन जिले में मील का पत्थर साबित होगा उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि जनपद के आखरी व्यापारी को भी संगठन से जोड़ा जाएगा तथा छोटे मझोले व्यापारी को भी संगठन ने स्थान दिया जाएगा उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरदार महेंद्र पाल सिंह और प्रदीप कुमार शर्मा पहले से व्यापारी सम्मान के हितों के लिए संघर्ष करते रहे है जिसको लेकर व्यपारियो में खासा उत्साह है जल्द ही संगठन का नया स्वरूप व्यपारियो के बीच मे होगा जिला सयोंजक सरदार महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि जल्द ही जिला इकाई का गठन कर जनपद का दौरा करके हर नगर ब कस्बो में संगठन का गठन किया जाएगा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here